SA vs WI T20 WC Super-8 Match: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को दी एकतरफा मात, 9 विकेट से मुकाबला किया अपने नाम
SA vs WI T20 WC Super-8 Match: साउथ अफ्रीका की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के मैच को 9 विकेट से एकतरफा अपने नाम किया है। इस मैच में अफ्रीकी टीम को 177 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 16.1 ओवर्स में हासिल कर लिया।

SA vs WI T20 WC Super-8 Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला जिसको लेकर सबसे ज्यादा भारतीय फैंस की नजरें टिकी हुई थी, वह साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम का बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें वह मुकाबले को एकतरफा 9 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रहे। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन माक्ररम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रनों का स्कोर बनाया था।
साउथ अफ्रीका की तरफ से इस टारगेट का काफी शानदार तरीके से पीछा किया गया, जिसमें उनके कप्तान एडन माक्ररम ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई। मारक्रम और क्विंटन डी कॉक की ओपनिंग जोड़ी ने टारगेट का पीछा करते हुए अफ्रीका टीम को शानदार शुरुआत देने का काम किया जिसमें दोनों के बीच में पहले विकेट के लिए 95 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली। डी कॉक इस मैच में 24 गेंदों में 47 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हो गए। वहीं एडन माक्ररम और रयान रिकल्टन ने दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम को इस मुकाबले में जीत दिलाकर वापस लौटे। साउथ अफ्रीका ने टारगेट को सिर्फ 16.1 ओवर्स में ही हासिल कर लिया। एडन माक्ररम के बल्ले से नाबाद 82 तो रिकल्टन के बल्ले से नाबाद 45 रनों की पारी देखने को मिली।
इस मैच में अफ्रीकी टीम की तरफ से गेंदबाजी में काफी शानदार शुरुआत देखने को मिली थी, जिसमें उन्होंने पहले 6 ओवर्स में ही वेस्टइंडीज के चार विकेट गिरा दिए थे। वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने 83 के स्कोर तक जब अपने 7 विकेट गंवा दिए थे तो उसके बाद जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच में 8वें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी देखने को मिली। जेसन होल्डर ने इस मुकाबले में 31 गेंदों में 49 रनों की बेहतरीन पारी खेली तो वहीं रोमारियो शेफर्ड के बल्ले से 52 रनों की नाबाद शानदार पारी देखने को मिली। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में लुंगी एन्गिडी ने तीन जबकि कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्क्वाड
साउथ अफ्रीका - एडन माक्ररम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ।
वेस्टइंडीज - ब्रैंडन किंग, शे होप (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जायडन सील्स, रोस्टन चेस, जॉनसन चार्ल्स।
Live updates : SA vs WI T20 WC Super-8 Match Live Score Updates 2026
-
February 26, 2026 6:18 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने दर्ज की एकतरफा जीत
साउथ अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 177 रनों के टारगेट का पीछा सिर्फ 16.1 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर कर लिया, जिसमें उनकी तरफ से कप्तान एडन माक्ररम ने नाबाद 82 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं रयान रिकल्टन ने नाबाद 45 रनों की पारी खेली।
-
February 26, 2026 6:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका को जीत के लिए चाहिए सिर्फ 4 रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने 177 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 16 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए हैं, जिसमें उन्हें अब जीत हासिल करने के लिए सिर्फ चार रनों की और दरकार है।
-
February 26, 2026 6:02 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने 14 ओवर्स में बनाए 155 रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने 177 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 14 ओवर्स का खेल खत्म होन के बाद एक विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए हैं। एडन माक्ररम 71 और रयान रिकल्टन 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। अफ्रीका को अब बची 36 गेंदों में जीत हासिल करने के लिए 22 रन और बनाने हैं।
-
February 26, 2026 5:52 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने 12 ओवर्स में बनाए 128 रन
साउथ अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 177 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। अफ्रीकी कप्तान एडन माक्ररम 56 और रिकल्टन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब अफ्रीका को जीत हासिल करने के लिए बची 48 गेंदों में 48 रन और बनाने हैं।
-
February 26, 2026 5:39 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
एडन माक्ररम ने 27 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक
साउथ अफ्रीका की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में 177 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 104 रनों का स्कोर बना लिया है। अफ्रीकी टीम के कप्तान एडन माक्ररम ने जहां 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करने के साथ 50 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं रयान रिकल्टन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 26, 2026 5:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
क्विंटन डी कॉक 47 रन बनाकर लौटे पवेलियन
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने 177 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अपना पहला विकेट 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर 95 के स्कोर पर क्विंटन डी कॉक के रूप में गंवाया है जो 24 गेंदों में 47 रनों की पारी खेलने के बाद रोस्टन चेज का शिकार बने। अब बल्लेबाजी करने रयान रिकल्टन मैदान पर उतरे हैं।
-
February 26, 2026 5:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने 7 ओवर्स में बनाए 84 रन
साउथ अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में 177 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 84 रन बना लिए हैं। क्विंटन डी कॉक 37 और एडन माक्ररम 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। अफ्रीका को अब जीत हासिल करने के लिए 78 गेंदों में 93 रन और बनाने है।
-
February 26, 2026 5:18 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने 5 ओवर्स खत्म होने पर बनाए 53 रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने 177 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 5 ओवर्स का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 53 रन बना लिए हैं। एडन माक्ररम 43 और क्विंटन डी कॉक 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। अफ्रीका को अभी जीत हासिल करने के लिए 90 गेंदों में 124 रन और बनाने हैं।
-
February 26, 2026 5:08 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने तीन ओवर्स में बनाए 31 रन
साउथ अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में 177 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 31 रन बना लिए हैं। एडन माक्ररम 24 और क्विंटन डी कॉक 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। अफ्रीकी टीम को अभी जीत हासिल करने के लिए 146 रन और बनाने हैं।
-
February 26, 2026 4:58 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
साउथ अफ्रीका ने एक ओवर में बनाए 11 रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम को 177 रनों का टारगेट मिला है, जिसका पीछा करते हुए उन्होंने एक ओवर खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। क्विंटन डी कॉक 5 और एडन माक्ररम 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 26, 2026 4:45 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज ने 20 ओवर्स में बनाए 176 रन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रनों का स्कोर बनाया है। विंडीज टीम की तरफ से बल्लेबाजी में रोमारियो शेफर्ड ने जहां नाबाद 52 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं जेसन होल्डर के बल्ले से 49 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली।
-
February 26, 2026 4:32 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज ने 18 ओवर्स में बनाए 163 रन
वेस्टइंडीज की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 163 रनों का स्कोर बना लिया है। जेसन होल्डर 47 और रोमारियो शेफर्ड 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 26, 2026 4:22 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज ने 16 ओवर्स में बनाए 129 रन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 7 विकेट के नुकसान पर 129 रनों का स्कोर बना लिया है। जेसन होल्डर 24 और रोमारियो शेफर्ड 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 26, 2026 4:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
14 ओवर्स में वेस्टइंडीज का स्कोर 109 रन
वेस्टइंडीज की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। जेसन होल्डर 23 और रोमारियो शेफर्ड 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 26, 2026 4:07 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज ने 13 ओवर्स में बनाए 97 रन
वेस्टइंडीज की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए है। जेसन होल्डर 18 और रोमारियो शेफर्ड 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 26, 2026 3:57 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
मैथ्यू फोर्डे 11 रन बनाकर हुए आउट
वेस्टइंडीज टीम की तरफ से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में काफी खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना 7वां विकेट मैथ्यू फोर्डे के रूप में 83 के स्कोर पर गंवा दिया है, जो 11 के निजी स्कोर पर कॉर्बिन बॉश का शिकार बने।
-
February 26, 2026 3:55 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
10 ओवर्स में वेस्टइंडीज ने बनाए 82 रन
वेस्टइंडीज की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। मैथ्यू फोर्डे 11 और जेसन होल्डर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 26, 2026 3:46 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज ने गंवाया छठा विकेट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में वेस्टइंडीज टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उन्होंने 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना छठा विकेट 71 के स्कोर पर रोवमन पॉवेल के रूप में गंवाया है, जो 9 के निजी स्कोर पर लुंगी एन्गिडी का शिकार बने।
-
February 26, 2026 3:38 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज को लगा पांचवां झटका
वेस्टइंडीज की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर पांचवां झटका 60 के स्कोर पर शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में लगा है, जो 12 के निजी स्कोर पर कॉर्बिन बॉश की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर जेसन होल्डर उतरे हैं।
-
February 26, 2026 3:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज ने 6 ओवर्स में बनाए 52 रन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टम ने 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चार विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। शेरफेन रदरफोर्ड चार और रोवमन पॉवेल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 26, 2026 3:23 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
रोस्टन चेज भी पवेलियन लौटे
वेस्टइंडीज टीम की साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में काफी खराब शुरुआत देखने को मिली है, जिसमें उन्होंने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर 43 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट रोस्टन चेज के रूप में गंवा दिया है, जो 2 के निजी स्कोर पर लुंगी एन्गिडी की गेंद पर बोल्ड हो गए।
-
February 26, 2026 3:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ब्रैंडन किंग को लुंगी एन्गिडी ने भेजा पवेलियन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 मे ंसुपर-8 के मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उन्होंने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर अपना तीसरा विकेट 41 के स्कोर पर ब्रैंडन किंग के रूप में गंवा दिया है, जो 21 के निजी स्कोर पर लुंगी एन्गिडी की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर रोस्टन चेज उतरे हैं।
-
February 26, 2026 3:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
शिमरन हेटमायर 2 रन बनाकर हुए आउट
वेस्टइंडीज की टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 31 के स्कोर पर दूसरा झटका तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर शिमरन हेटमायर के रूप में लगा है, जो 2 के निजी के स्कोर पर कगिसो रबाडा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।
-
February 26, 2026 3:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
शे होप 16 रन बनाकर हुए आउट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका 29 के स्कोर पर कप्तान शे होप के रूप में लगा है, जो 16 के निजी स्कोर पर कगिसो रबाडा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर शिमरम हेटमायर उतरे हैं।
-
February 26, 2026 3:08 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज ने 2 ओवर्स में बनाए 29 रन
वेस्टइंडीज की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। शे होप 16 और ब्रैंडन किंग 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 26, 2026 3:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज की तरफ से शे होप और ब्रैंडन किंग ओपनिंग में उतरे
साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग में शे होप और ब्रैंडन किंग की जोड़ी पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरी है।
-
February 26, 2026 2:53 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टी20 वर्ल्ड कप में अब तक साउथ अफ्रीका का रहा है बेहतर रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें अफ्रीकी टीम का पलड़ा थोड़ा भारी दिखता है। दोनों ही टीमों के बीच में टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से अफ्रीकी टीम ने जहां चार मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं विंडीज टीम सिर्फ एक मुकाबले को जीतने में कामयाब हो सकी है।
-
February 26, 2026 2:38 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ
-
February 26, 2026 2:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI
साउथ अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
-
February 26, 2026 2:35 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टॉस अपडेट
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे मैच में अफ्रीकी टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वेस्टइंडीज की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।
-
February 26, 2026 2:26 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने जीता था पिछला मुकाबला
साउथ अफ्रीका ने अपने सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को हराया था। वहीं वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 में एक बड़ी जीत दर्ज की थी।
-
February 26, 2026 2:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका रिकॉर्ड है काफी अच्छा
साउथ अफ्रीका ने अपने पांच T20 वर्ल्ड कप मैचों में से चार नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले हैं। इस मैदान पर साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। वेस्टइंडीज ने इस मैदान पर कोई भी T20I नहीं खेला है।
-
February 26, 2026 2:00 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टी20 वर्ल्ड कप में कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?
साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक टी20 वर्ल्ड कप में पांच मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें चार में जीत मिली है। वहीं एक में वेस्टइंडीज जीत दर्ज करने में कामयाब रहा।
-
February 26, 2026 1:51 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड
वेस्टइंडीज स्क्वॉड: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोस्टन चेस, जॉनसन चार्ल्स
-
February 26, 2026 1:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड
साउथ अफ्रीका स्क्वॉड: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ