A
Hindi News खेल क्रिकेट SA vs ZIM T20 WC Match: अफ्रीका ने 5 विकेट से मुकाबले को किया अपने नाम, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से सामना हुआ तय

SA vs ZIM T20 WC Match: अफ्रीका ने 5 विकेट से मुकाबले को किया अपने नाम, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से सामना हुआ तय

SA vs ZIM T20 WC Match: साउथ अफ्रीका की टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया है। इसी के साथ अब 4 मार्च को वह टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम का सामना करेंगे।

साउथ अफ्रीका बनाम...- India TV Hindi Image Source : AP साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे, टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच

SA vs ZIM T20 WC Match: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को अफ्रीकी टीम 5 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इसी के साथ अब साउथ अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी जिसमें उसका सामना 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम से होगा। जिम्बाब्वे की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। इसके बाद जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 153 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो सकी। जिम्बाब्वे की तरफ से बल्लेबाजी में उनके कप्तान सिकंदर रजा ने अहम भूमिका अदा की जिसमें उनके बल्ले से 43 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली, इसके अलावा क्लाइव मडांडे के बल्ले से 26 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट हासिल किए तो वहीं जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका और एनरिक नॉर्खिया 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

साउथ अफ्रीका की टीम ने इस टारगेट को 17.5 ओवर्स में हासिल कर लिया जिसमें डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अफ्रीकी टीम की टारगेट का पीछा करते हुए इस मैच में शुरुआत अच्छी नहीं की थी, जिसमें 14 के स्कोर तक उन्होंने अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ब्रेविस और रिकल्टन ने पारी को संभाला और टीम को जीत की तरफ लेकर जाने का काम किया। इस मैच में जिम्बाब्वे के लिए गेंदबाजी में उनके कप्तान सिकंदर रजा ने तीन विकेट हासिल किए तो वहीं ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस ने 1-1 विकेट हासिल किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे (प्लेइंग XI): तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मडांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी।

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्टजे, क्वेना मफाका, लुंगी एंगिडी।

 

Latest Cricket News