1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान को मिला ताबड़तोड़ विस्फोटक बल्लेबाज, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का पत्ता साफ!

पाकिस्तान को मिला ताबड़तोड़ विस्फोटक बल्लेबाज, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का पत्ता साफ!

PAK vs BAN: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इस वक्त टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसके दूसरे मैच में साहिबजादा फरहान ने कमाल की पारी विस्फोटक अंदाज में खेली।

sahibzada farhan- India TV Hindi
Image Source : GETTY साहिबजादा फरहान

Pakistan vs Bangladesh T20i Series: पाकिस्तान क्रिकेट इस वक्त बदलाव के दौर से गुजर रहा है। नए नए खिलाड़ी आ रहे हैं, वहीं पूर्व कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान अब लगता है कि टी20 इंटरनेशनल में ​बीते वक्त की बात हो गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने एक विस्फोटक पारी खेली। अभी उन्हें टी20 इंटरनेशन में डेब्यू किए कुछ ही दिन हुए हैं और उन्होंने शानदार पारी खेलने में कामयाबी हासिल की है। 

साहिबजादा फरहान खेली ताबड़तोड़ पारी

पीसीबी ने जब पाकिस्तानी टीम का ऐलान इस सीरीज के लिए किया था, तब उम्मीद के विपरीत ना तो बाबर आजम को जगह दी और ना ही मोहम्मद रिजवान ही इस टीम में नजर आए। यहां तक कि शाहीन शाह अफरीदी को भी बाहर ही रखा गया। इस टीम की कमान सलमान अली आगा को सौंपी गई है। इसी सीरीज के दूसरे मुकाबले में साहिबजादा फरहान ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने केवल 41 बॉल पर ही 74 रनों की धमाकेदार पारी खेल दी। 

हसन नवाज ने भी जड़ा अर्धशतक

पाकिस्तान के दूसरे सलामी बल्लेबाज सैम अयूब केवल चार ही रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन साहिबजादा फरहान ने मोहम्म्द हारिस के साथ मिलकर टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया। हसन नवाज ने भी 26 बॉल पर विस्फोटक अंदाज में 51 रन बनाए और अपनी टीम का स्कोर 20 ओवर में छह विकेट पर 201 रन तक​ पहुंचा दिया। 

बाबर और रिजवान के लिए अब टी20 इंटरनेशनल में वापसी मुश्किल

साहिबजादा फरहान के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो वे अभी अपना 10वां मुकाबला ही खेल रहे हैं, इस दौरान उन्होंने 160 रन बनाए हैं। इससे पहले उन्होंने 9 मैच खेलकर केवल 86 रन ही बनाए थे, लेकिन इस मैच में 74 रनों की पारी खेलकर सभी को बता दिया है कि वे किस तरह के बल्लेबाज हैं। अपनी इस पारी के दौरान साहिबजादा फरहान ने चार चौके और 6 छक्के लगाने का काम किया है। अब देखना ये होगा कि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की वापसी क्या टी20 इंटरनेशनल में हो पाएगी या​ फिर पीसीबी इससे आगे निकल गया है। वैसे भी पाकिस्तान इस वक्त अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गया है। 

Latest Cricket News