1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: सलमान आगा की बेवकूफी, बांग्लादेश से दोस्ती निभाने के चक्कर में हो गए 'कुर्बान'

VIDEO: सलमान आगा की बेवकूफी, बांग्लादेश से दोस्ती निभाने के चक्कर में हो गए 'कुर्बान'

BAN vs PAK: पाकिस्तानी टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश पहुंची हुई है, जिसका दूसरा मुकाबला मीरपुर के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच मे पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी सलमान आगा जिस तरह से अपनी बेवकूफी के चलते रन आउट हुए उसकी चर्चा काफी देखने को मिल रही है।

Salman Agha And Mehidy Hasan Miraz- India TV Hindi
Image Source : AFP सलमान आगा और मेहदी हसन मिराज

पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद अब बांग्लादेश के दौरे पर पहुंची है, जहां पर वह तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। पाकिस्तान को इस सीरीज के पहले मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरा मैच मीरपुर के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उनके अनुभवी खिलाड़ी सलमान आगा जिस तरह से रन आउट हुए उसमें उनकी बेवकूफी साफतौर पर देखने को मिला, जैसे कि वह कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं बल्कि गली क्रिकेट में मैच खेल रहे हैं।

बांग्लादेश से दोस्ती निभाने के चक्कर में सलमान आगा हुए कुर्बान

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे सलमान आगा ने मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि पाकिस्तानी टीम को बड़े स्कोर की तरफ लेकर जाने का भी प्रयास किया। इसी दौरान पाकिस्तानी टीम की पारी के 39वें ओवर में जो बांग्लादेश की तरफ से स्पिन मेहदी हसन मिराज फेंक रहे थे, उनके ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने सीधा खेलने का प्रयास किया जिसको मेहदी ने अपने बाएं तरफ जाते हुए उसे रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान सलमान आगा के पास जाकर गेंद रुकी जिसमें वह उस समय क्रीज से बाहर थे।

मेहदी हसन मिराज को पहले सलमान आगा ने खुद गेंद देने का प्रयास किया लेकिन उससे पहले मेहदी हसन ने गेंद को पकड़कर विकेट पर मार दिया और रन आउट की अपील कर दी। सलमान आगा इसके बाद काफी गुस्से में नजर आए जिसमें फैसला थर्ड अंपायर के पास जाने के बाद उन्हें रन आउट भी दिया गया। पवेलियन लौटते समय सलमान आगा काफी गुस्से में भी नजर आए और मेहदी हसन मिराज से कुछ कहते हुए ड्रेसिंग रूम के अंदर जा रहे थे।

सलमान आगा ने खेली 64 रनों की पारी

दूसरे वनडे मैच में सलमान आगा जब रन आउट हुए तो उस समय तक उन्होंने 62 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेल ली थी। वहीं उनके पवेलियन लौटने के साथ ही पाकिस्तानी टीम की पारी एकबार फिर से लड़खड़ा गई जिसमें मोहम्मद रिजवान भी 44 रनों की पारी खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं पाकिस्तानी टीम ने 43वें ओवर तक 254 के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तानी प्लेयर को खरीदकर बुरी फंसी काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स, सस्पेंड हुआ फ्रेंचाइजी का X अकाउंट

केकेआर से भी एसआरएच ने कुछ नहीं सीखा, बहुत भारी पड़ेगी काव्या मारन की ये चूक

Latest Cricket News