1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन ने एक झटके में धोनी-रैना को छोड़ा पीछे, IPL में ये कारनामा करने वाले बन गए सबसे तेज भारतीय

संजू सैमसन ने एक झटके में धोनी-रैना को छोड़ा पीछे, IPL में ये कारनामा करने वाले बन गए सबसे तेज भारतीय

CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने घर पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला खेल रही है, जिसमें उनके ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब हुए हैं।

Sanju Samson- India TV Hindi
Image Source : AP संजू सैमसन

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 37वां लीग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच में सीएसके के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सीएसके की तरफ से ओपनिंग में उतरे उनके स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन ने अपनी पारी का तीसरा रन पूरा करने के साथ ही आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया, जिसमें सैमसन ने एक झटके में सुरेश रैना और एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया।

आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले बने सबसे तेज भारतीय

संजू सैमसन का आईपीएल में अब तक बल्ले से रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में दूसरे ओवर में जो कगिसो रबाडा फेंक रहे थे उसकी दूसरी गेंद पर प्वाइंट की ऊपर से जैसे ही चौका जड़ा उसी के साथ वह आईपीएल में अपने 5000 रनों का आंकड़ा पूरा करने में कामयाब हो गए। इसी के साथ संजू सैमसन अब आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 5000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। सैमसन से पहले ये रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम पर था, जिन्होंने 3620 गेंदों में आईपीएल में अपने पांच हजार रन पूरे किए थे, तो वहीं संजू सैमसन ने ये कारनामा सिर्फ 3555 गेंदों में कर दिया। वहीं आईपीएल में यदि सबसे कम गेंदों में 5000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी को लेकर बात की जाए तो वह एबी डिविलियर्स के नाम पर है जिन्होंने 3288 गेंदों में ये कारनामा किया था।

सबसे कम गेंदों में आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी

  • एबी डिविलियर्स - 3288
  • डेविड वॉर्नर - 3554 गेंद
  • संजू सैमसन - 3555
  • सुरेश रैना - 3620 रन
  • केएल राहुल - 3688 रन
  • एमएस धोनी - 3691 रन

सैमसन सिर्फ 11 रन बनाकर हुए आउट

आईपीएल 2026 सीजन में संजू सैमसन का फॉर्म उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 2 शतकीय पारियां खेली हैं तो वहीं कुछ मैचों में जल्दी पवेलियन लौट गए। ऐसा ही कुछ गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में भी देखने को मिला, जहां सैमसन 15 गेंदों का सामना करने के बाद 2 चौके लगाकर 11 रन बनाकर आउट हो गए। सैमसन का आईपीएल में प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने अब तक 185 मैचों में खेलते हुए 31.69 के औसत से 5008 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतकीय और 26 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

दीप्ति शर्मा का बड़ा कारनामा, पांच विकेट हॉल लेकर दिग्गजों की लिस्ट में शामिल करवाया अपना नाम

वैभव सूर्यवंशी क्या होंगे अगले मैच से बाहर? RR के कोच ने इंजरी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News