A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन ने तोड़ा धोनी का 13 साल पुराना ऐतिहासिक कीर्तिमान, CSK के लिए पहले ही सीजन रचा इतिहास

संजू सैमसन ने तोड़ा धोनी का 13 साल पुराना ऐतिहासिक कीर्तिमान, CSK के लिए पहले ही सीजन रचा इतिहास

CSK vs SRH: संजू सैमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में एमएस धोनी का बड़ा IPL रिकॉर्ड तोड़ दिया है। धोनी का 13 साल पुराना रिकॉर्ड अब संजू ने अपने नाम कर लिया है।

Dhoni and Sanju Samson- India TV Hindi
Image Source : AFP धोनी और संजू सैमसन

Sanju Samson: चेपॉक में 18 मई की रात नया इतिहास बन गया। जिस रिकॉर्ड पर सालों तक सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी का कब्जा था, उसे अब संजू सैमसन ने अपने नाम कर लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन ने 13 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस छोटी सी पारी में 5 चौके और 1 छक्का जड़ा। इस पारी के दौरान उन्होंने धोनी का बहुत बड़ा कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया।

दरअसल, संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विकेटकीपर के तौर पर एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने खिलाड़ी बन गए हैं। इस तरह धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है। धोनी ने 2013 सीजन में CSK के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में 16 पारियों में 461 रन बनाए थे। संजू सैमसन को इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ 12 रनों की जरूरत थी और उन्होंने यह कारनामा बेहद आक्रामक अंदाज में कर दिखाया। नितीश कुमार रेड्डी के पहले ओवर में ही सैमसन ने 15 रन ठोककर धोनी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

टॉप पर पहुंचे सैमसन

धोनी का CSK में दबदबा इतना बड़ा रहा है कि एक सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की इस खास लिस्ट में टॉप-10 में उनके और सैमसन के अलावा कोई नाम नहीं है। दरअसल CSK के लिए किसी एक सीजन में 100 से ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर सिर्फ तीन ही रहे हैं। इनमें धोनी, पार्थिव पटेल और अब संजू सैमसन शामिल हैं।

धोनी का CSK में दबदबा इतना बड़ा रहा है कि विकेटकीपर बल्लेबाजों की इस खास सूची में टॉप-10 में उनके और सैमसन के अलावा कोई नाम नहीं है। दरअसल CSK के लिए किसी एक सीजन में 100 से ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर सिर्फ तीन ही रहे हैं। इनमें धोनी, पार्थिव पटेल और अब संजू सैमसन शामिल हैं।

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले CSK के विकेटकीपर-बल्लेबाज

  • संजू सैमसन - 477 (2026)
  • एमएस धोनी - 461 (2013)

संजू बने कप्तान का शिकार

सैमसन शुरुआत से ही शानदार लय में नजर आए। उन्होंने प्रफुल हिंगे के ओवर में लगातार तीन चौके जमाए और केवल 11 गेंदों में 27 रन बनाकर खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि इसके बाद SRH कप्तान पैट कमिंस खुद गेंदबाजी करने आए और उन्होंने शानदार रणनीति से सैमसन को पवेलियन भेज दिया। पहले यॉर्कर डालकर दबाव बनाया और फिर ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंककर उनसे गलती करवा दी, जिस पर विकेटकीपर ने आसान कैच पकड़ लिया। संजू सैमसन इस सीजन 500 रन बनाने के बेहद करीब है। अगले मैच में वह ये बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। इस सीजन 13 मैचों में उनके बल्ले से 477 रन आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब से कब तक खेली जाएगी टेस्ट सीरीज

'फिट लग रहा हूं ना', NSG कमांडोज से मजाक करते नजर आए धोनी, IPL के बीच शूटिंग प्रैक्टिस का VIDEO वायरल

Latest Cricket News