1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन की ICC T20I Ranking में हुआ सुधार, अब पहुंचे इस नंबर पर

संजू सैमसन की ICC T20I Ranking में हुआ सुधार, अब पहुंचे इस नंबर पर

एशिया कप 2025 में भारत और यूएई के मुकाबले से पहले आईसीसी की तरफ से लेटेस्ट आईसीसी टी20 रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा संजू सैमसन की रैंकिंग में सुधार देखने को मिला है।

Sanju Samson- India TV Hindi
Image Source : AP संजू सैमसन

भारतीय टीम अभी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप 2025 में हिस्सा लेने के लिए दुबई में है, जिसमें उसे टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई की टीम के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले आईसीसी की तरफ से लेटेस्ट रैंकिंग को जारी कर दिया गया है, जिसमें टीम इंडिया के कुछ प्लेयर्स की रैंकिंग में जहां सुधार देखने को मिला है तो वहीं कुछ को नुकसान भी हुआ है। एशिया कप में टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा संजू सैमसन जिनको प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या नहीं अभी ये सबसे बड़ा सवाल है उनकी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में सुधार देखने को मिला है।

संजू सैमसन की आईसीसी रैंकिंग में हुआ एक स्थान का सुधार

टीम इंडिया ने अपना पिछला टी20 मुकाबला इस साल फरवरी के महीने में खेला था, जिसके बाद अब वह एशिया कप 2025 में खेलने उतरेंगे। संजू सैमसन ने पिछले साल ओपनिंग में मौका मिलने के बाद काफी शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें साउथ अफ्रीका के दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज में सैमसन के बल्ले से शतकीय पारी भी देखने को मिली थी। वहीं आईसीसी की तरफ से जारी की गई लेटेस्ट टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग को लेकर बात की जाए तो उसमें सैमसन को एक स्थान का फायदा हुआ है, जिसमें वह अब 566 रैंकिंग प्वाइंट्स के साथ 34वें नंबर पर पहुंच गए हैं। सैमसन को यदि एशिया कप 2025 में खेलने का मौका मिलता है तो वह अपनी रैंकिंग में और सुधार कर सकते हैं।

अभिषेक पहले नंबर पर काबिज, गिल इस पोजीशन पर

संजू सैमसन के अलावा अन्य भारतीय प्लेयर्स की टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग देखी जाए तो उसमें ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 829 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ खुद को पहली पोजीशन पर बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। वहीं इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे नंबर पर काबिज हैं। शुभमन गिल जिनकी काफी लंबे समय के बाद टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड में वापसी हुई है उनकी रैंकिंग को लेकर बात की जाए तो वह 546 रेटिंग प्वाइंट के साथ 43वें नंबर पर मौजूद हैं। गिल ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2024 में श्रीलंका के दौरे पर खेला था, ऐसे में अब स्क्वाड में वापसी होने के बाद वह कैसा प्रदर्शन करते हैं, इसपर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

Asia Cup में एमएस धोनी के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया

IND vs UAE के बीच टी20 में ऐसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिछली बार 9 साल पहले हुई थी भिड़ंत

Latest Cricket News