1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋतुराज-ईशान नहीं, ये खिलाड़ी बनेगा रोहित का ओपनिंग पार्टनर; पूर्व सेलेक्टर की बड़ी भविष्यवाणी

ऋतुराज-ईशान नहीं, ये खिलाड़ी बनेगा रोहित का ओपनिंग पार्टनर; पूर्व सेलेक्टर की बड़ी भविष्यवाणी

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत के पूर्व एमएसके प्रसाद ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

Shubman Gill- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Shubman Gill And Rohit Sharma

वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय टीम में आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जगह मिली है। टीम इंडिया वेस्टइंडीज टूर पर दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे वर्ल्ड कप और एशिया कप से पहले कप्तान रोहित शर्मा सही टीम संयोजन तलाश करना चाहेंगे। वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से ये सीरीज बहुत ही अहम है। अब भारत के पूर्व सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने ओपनिंग के लिए बड़ी बात कही है। 

एमएसके प्रसाद ने दिया ये बयान 

भारत के पूर्व सेलेक्टर एमएसके प्रसाद वनडे क्रिकेट में कप्तान रोहित के ओपनिंग पार्टनर के लिए एक अनोखा सुझावा दिया है। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव पहले से ही वहां है। संजू सैमसन टॉप ऑर्डर में खेलने वाले बल्लेबाज हैं और सूर्या मिडिल ऑर्डर में नंबर-4 और नंबर-5 के खिलाड़ी हैं। आप संजू को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए देख सकते हैं। इस वजह से कम्पटीशन संजू और विकेटकीपर बल्लेबाज के बीच होगी। 

टीम इंडिया में हुई वापसी 

संजू सैमसन की वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय वनडे और टी20 टीम में वापसी हुई है। वह पिछले साल नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनका वनडे क्रिकेट में औसत 66 का है। अभी टीम इंडिया से केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत बाहर चल रहे हैं। ऐसे में वह वेस्टइंडीज टूर पर बड़ी पारी खेलकर टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे। संजू ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 11 वनडे मैचों में 330 रन बनाए हैं। 

ये खिलाड़ी पहले से ही ओपनिंग के दावेदार 

वेस्टइंडीज दौरे के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन मौजूद हैं। पिछले कुछ समय से गिल कप्तान रोहित के साथ ओपनिंग कर रहे हैं और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय वनडे टीम: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

Latest Cricket News