A
Hindi News खेल क्रिकेट SAU vs PUN: सौराष्ट्र ने पंजाब को 9 विकेट से हराया, विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची

SAU vs PUN: सौराष्ट्र ने पंजाब को 9 विकेट से हराया, विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची

SAU vs PUN VHT 2025: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे सेमीफाइनल में सौराष्ट्र ने पंजाब की टीम को 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में विश्वराज जडेजा ने दमदार शतक लगाया और टीम को फाइनल में पहुंचाया है।

Prabhsimran Singh- India TV Hindi Image Source : PTI प्रभसिमरन सिंह।

SAU vs PUN VHT 2025: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का दूसरा सेमीफाइनल मैच बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ग्राउंड-1 पर सौराष्ट्र और पंजाब की टीम के बीच में खेला गया। इस मैच में सौराष्ट्र की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मैच में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए अनमोल प्रीत सिंह ने बेहतरीन 100 रनों की पारी खेली। इसके बाद सौराष्ट्र की टीम के लिए विश्वराज जडेजा ने धमाकेदार 165 रन बनाए, जिसमें 18 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। हर्विक देसाई और प्रेरक मांकड ने अर्धशतक लगाए। इन प्लेयर्स ने टीम को 9 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। इसी के साथ सौराष्ट्र की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में एंट्री मार ली है।

सेमीफाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पंजाब - प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हरनूर सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, नमन धीर, नेहाल वढेरा, रमनदीप सिंह, सनवीर सिंह, कृष्ण भगत, सुखदीप बाजवा, मयंक मारकंडे, गुरनूर बराड़।

सौराष्ट्र - हार्विक देसाई (विकेटकीपर/कप्तान), विश्वराज जड़ेजा, प्रेरक मांकड़, सम्मर गज्जर, चिराग जानी, रुचित अहीर, पार्श्वराज राणा, धर्मेंद्रसिंह जाडेजा, अंकुर पनवार, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया। 

Latest Cricket News