1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WT20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज, शैफाली ने हरमनप्रीत को छोड़ा पीछे

WT20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज, शैफाली ने हरमनप्रीत को छोड़ा पीछे

वुमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम है। वहीं अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शैफाली वर्मा पहुंच गई हैं।

Shafali Verma- India TV Hindi
Image Source : PTI शैफाली वर्मा

वुमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल मैच इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के लिए शैफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। वह 39 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हुई। अपनी इस पारी के दौराज उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। शैफाली ने वुमेंस T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लॉस्ट में हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ दिया है। शैफाली अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं।

साल 2026 में T20I में 675 रन बना चुकी है शैफाली वर्मा

शैफाली वर्मा ने अपनी 68 रनों की शानदार पारी के साथ 2026 में अपने कुल 675 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह एक साल में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2018 में 663 रन बनाए थे। अब इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ स्मृति मंधाना हैं, जिन्होंने 2024 में 763 रन बनाए थे।

महिला T20I में एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

  • 763 रन – स्मृति मंधाना, 2024
  • 675 रन – शेफाली वर्मा, 2026
  • 663 रन – हरमनप्रीत कौर, 2018
  • 649 रन – स्मृति मंधाना, 2026
  • 622 रन – स्मृति मंधाना, 2018

वुमेंस एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही शैफाली

शैफाली की बात करें तो वह इस एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उन्होंने इस वुमेंस एशिया कप में 5 मैचों में 42.60 की औसत से 236 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 171.01 का रहा। वह इस दौरान 28 चौके और 11 छक्के लगाने में कामयाब रही। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्मृति मंधाना का नाम है। उन्होंने 5 मैचों में 42.60 के औसत से 213 रन बनाए। उनके बल्ले से ये सभी रन 165.12 की स्ट्राइक रेट से आए हैं।

फाइनल में टीम इंडिया को मिली 72 रनों से जीत

वुमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल मैच की बात करें तो वहां भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका महिला टीम 20 ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले की स्टार प्लेयर शेफाली वर्मा रहीं, जिन्होंने महज़ 39 गेंदों पर तूफानी अंदाज में 68 रन बनाए। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें

761 इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज IPL कोचिंग में करेगा डेब्यू, दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

अभिषेक शर्मा नहीं खेले फाइनल मैच, लेकिन टीम बनी चैंपियन, चेज किया 143 रन का टारगेट

Latest Cricket News