A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका के कप्तान ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा, बताया 21 साल की प्लेयर की वजह से मिली हार

साउथ अफ्रीका के कप्तान ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा, बताया 21 साल की प्लेयर की वजह से मिली हार

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद अफ्रीकी कप्तान ने इस हार की सबसे बड़ी वजह बताई।

Laura Wolvaardt- India TV Hindi
Image Source : AP लौरा वूल्वार्ट

Laura Wolvaardt on Shafali Verma: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वूल्वार्ट ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनकी टीम को इस मैच में क्यों हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने 21 साल की शैफाली वर्मा की गेंदबाजी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उनका मानना है कि शैफाली वर्मा ने जिस तरह से बीच के ओवर्स में आकर दो विकेट लिए, वहीं उनकी टीम इस मैच में पीछे हो गई।

लौरा वूल्वार्ट ने शैफाली वर्मा की बॉलिंग को लेकर क्या कहा?

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वूल्वार्ट ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि शैफाली आज ज्यादा गेंदबाजी करेंगी, इसलिए उन्हें बॉलिंग करते हुए देख हमें आश्चर्य हुआ। उन्होंने विकेटर टू विकेट और काफी धीमी गेंदबाजी की। इसी वजह से उन्हें दो अहम सफलता मिली। वर्ल्ड कप फाइनल में आप किसी पार्ट-टाइम गेंदबाज के खिलाफ विकेट नहीं देना चाहते, लेकिन यह निराशाजनक है कि हमने उनके खिलाफ दो विकेट गंवा दिए। उनकी इस गेंदबाजी की वजह से ही हम मैच में पीछे हो गए और अंत में हमें हार का सामना करना पड़ा।

शैफाली वर्मा ने लिए दो बड़े विकेट

आपको बता दें कि शैफाली इस मैच अपने पहले ही स्पेल में दक्षिण अफ्रीका की दो बड़े बल्लेबाज सुने लुस और मारिजेन कैप्प को आउट किया। इन दो विकेट के बाद साउथ अफ्रीकी टीम कुछ देर के लिए बैकफुट पर आ गई थी। इस मैच से पहले 21 वर्षीय शेफाली ने अपने पूरे वनडे करियर में केवल 14 ओवर ही डाले थे, लेकिन फाइनल में कप्तान हरमनप्रीत उनके ऊपर भरोसा जताया और वहां उन्होंने गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया।

हरमनप्रीत कौर ने भी की शैफाली वर्मा की तारीफ

शैफाली की गेंदबाजी को लेकर हरमनप्रीत कौर ने कहा कि जब लौरा वूल्वार्ट और सुने लुस बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रही थीं तो मैंने शेफाली को देखा। उसने जैसी बल्लेबाजी की थी तो मुझे पता था कि आज उसका दिन है। वह आज कुछ स्पेशल कर रही थी और मैंने सोचा कि मुझे अपनी गट फीलिंग के साथ जाना चाहिए। मेरा दिल कह रहा था कि कि उसे कम से कम एक ओवर तो देना होगा। मैंने उससे बस यूं ही पूछा- क्या तुम एक ओवर डाल सकती हो? और वह इसके लिए पूरी तैयार थी और टीम के लिए हमेशा गेंदबाजी करना चाहती थी। उसने कहा कि अगर गेंदबाजी करूंगी तो 10 ओवर डालूंगी। मुझे लगता है कि वह हमारे लिए टर्निंग पॉइंट रहा। उसे श्रेय जाता है। शेफाली वर्मा फाइनल में अपने मैच विनिंग परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

यह भी पढ़ें

ऋचा घोष ने वर्ल्ड कप में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में कर ली दो दिग्गजों की बराबरी

ICC Rankings: वर्ल्ड कप जीत के बाद कैसी है टीम इंडिया की रैंकिंग, ये टीमें अभी भी आगे

Latest Cricket News