1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शे होप ने जीत के बाद शुभमन गिल को दिया जवाब, सोशल मीडिया पर 250? Cool कैप्शन के साथ फोटो किया पोस्ट

शे होप ने जीत के बाद शुभमन गिल को दिया जवाब, सोशल मीडिया पर 250? Cool कैप्शन के साथ फोटो किया पोस्ट

वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में रिकॉर्ड 250 रनों का टारगेट हासिल करने के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की जिसमें उनके कप्तान शे होप के बल्ले से मैच विनिंग शतकीय पारी देखने को मिली। वहीं होप ने मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जो चर्चा में बना हुआ है।

Shai Hope- India TV Hindi
Image Source : PTI शे होप

वेस्टइंडीज की टीम ने रांची के मैदान पर खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाफ रिकॉर्ड 250 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में विंडीज टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका उनके कप्तान शे होप ने निभाई जो ओपनिंग में उतरे थे और पहले ओवर में दो विकेट गंवाने के बावजूद होप विंडीज टीम को 18.3 ओवर्स में जीत दिलाकर वापस लौटे। होप के बल्ले से 45 गेंदों में 102 रनों की बेहतरीन नाबाद शतकीय पारी देखने को मिली जिसके बाद उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपनी फोटो के साथ किया जिसके कैप्शन के जरिए उन्होंने टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल पर निशाना साधा है।

होप ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा 250? Cool

शे होप ने दूसरे टी20 मैच में जीत के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट करते हुए 250? Cool कैप्शन लिखा, जिसके बाद उनका ये पोस्ट लगातार चर्चा में बना हुआ है। दरअसल भारतीय टीम ने जब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 406 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की थी तो उसमें कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से 223 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली थी। इस मैच में जीत के बाद गिल ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो के साथ पोस्ट करते हुए कैप्शन में 406? Cool लिखा था। अब होप का दूसरे टी20 मैच के बाद आया पोस्ट गिल को जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

शे होप ने की गेल और लुईस की बराबरी

भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शे होप ने विनिंग छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया था, जिसके बाद वह वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने के मामले में अब क्रिस गेल और एविन लुईस के बराबर आ गए हैं, जिसमें तीनों ने 2-2 शतकीय पारियां खेली हैं। वहीं इसके अलावा शे होप वेस्टइंडीज की तरफ से T20I में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने में कामयाब हुए हैं, जिसमें इस लिस्ट में 39 गेंदों में शतक लगाने के साथ एविन लुईस पहली पोजीशन पर काबिज हैं।

ये भी पढ़ें

ईशान किशन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, T20I में एक साल में 50 से अधिक छक्के लगाने वाले बने सिर्फ तीसरे भारतीय

श्रेयस अय्यर ने शर्मनाक हार के बाद दिया बड़ा बयान, हार को लेकर बताया यह कारण

Latest Cricket News