A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ना खेलना सबसे बड़ी गलती'; शाकिब अल हसन ने सरकार पर फोड़ा ठीकरा

'बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ना खेलना सबसे बड़ी गलती'; शाकिब अल हसन ने सरकार पर फोड़ा ठीकरा

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी टीम को भेजने से मना कर दिया था। इसको लेकर अब शाकिब अल हसन ने अंतरिम सरकार के फैसले को सबसे बड़ी गलती बताया है।

Shakib Al Hasan- India TV Hindi
Image Source : AP शाकिब अल हसन

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में साल 2026 की शुरुआत में 7 फरवरी से लेकर 8 मार्च तक टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था, जिसे टीम इंडिया अपने नाम करने में कामयाब रही थी। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम को भी हिस्सा लेना था, जिसने सीधे अपनी जगह बनाई थी, लेकिन उस समय बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम को भेजने से मना कर दिया था। अब इसको लेकर बांग्लादेश टीम के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अंतरिम सरकार का इसे सबसे गलत फैसला माना है।

सरकार की तरफ से बहुत बड़ी गलती थी

शाकिब अल हसन जो भारत में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के हिस्सा ना लेने के फैसले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मुझे लगता है कि यह अंतरिम सरकार की सबसे बड़ी गलती थी कि उन्होंने वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। इससे बांग्लादेश क्रिकेट को भी काफी बड़ा नुकसान हुआ। हमारे देश में मौजूद क्रिकेट प्रेमी खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में खेलते हुए देखना पसंद करते हैं। ऐसे में बड़े टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किसी ब्लंडर से कम नहीं है। बता दें कि उस समय बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार सत्ता पर काबिज थी जिन्होंने वर्ल्ड कप के मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी, जिसको लेकर आईसीसी ने साफ मना कर दिया था।

सत्ता बदलते ही बांग्लादेश बोर्ड में भी हुए बदलाव

बांग्लादेश में जैसे ही नई सरकार ने सत्ता संभाली उसी के साथ वहां के क्रिकेट बोर्ड में भी बदलाव देखने को मिला जिसमें बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल को पद से हटा दिया और नए चुनाव होने तक बोर्ड के दैनिक कामकाज को चलाने के लिए तदर्थ समिति का गठन किया गया है। बुलबुल को हटाने के पीछे का बड़ा कारण टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुआ विवाद माना जा रहा है। वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड लगातार बीसीसीआई के साथ भी अपने रिश्तों को सुधारने का प्रयास कर रहा है जिसमें उनको उम्मीद है कि टीम इंडिया लिमिटेड ओवर्स सीरीज खेलने के लिए उनके देश का दौरा करेगी।

ये भी पढ़ें

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तानी की अपने जवाब से कर दी बोलती बंद, कहा - भगवान ने लगाकर भेजी है चिप

रियान पराग को ई-सिगरेट पीने पर हो सकती है जेल, जानें क्या कहता है भारत का कानून

Latest Cricket News