Shakib Al Hasan T20 Wickets: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में शाकिब अल हसन ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने दम पर एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई है। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के आगे किट्स और नेविस पेट्रियट्स की टीम के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए।
शाकिब ने मैच में हासिल किए तीन विकेट
शाकिब अल हसन ने मैच में 2 ओवर किए और इस दौरान 11 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह टी20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले कुल पांचवें गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले राशिद खान (660 विकेट), ड्वेन ब्रावो (631 विकेट), सुनील नरेन (590 विकेट), इमरान ताहिर (554 विकेट) टी20 क्रिकेट में यह आंकड़ा पार कर चुके हैं। शाकिब टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज भी हैं।
T20 क्रिकेट में शाकिब बना चुके 7000 से ज्यादा रन
शाकिब अल हसन की गिनती बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है। वह अच्छी बल्लेबाजी और दमदार गेंदबाजी के लिए फेमस हैं। बांग्लादेश टी20 टीम टीम के अलावा वह दुनियाभर की टी20 लीग्स में खेलते हुए नजर आते हैं। उन्होंने अभी तक टी20 क्रिकेट के 457 मैचों में कुल 502 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा दमदार बल्लेबाजी से 7574 रन बनाए हैं, जिसमें 33 अर्धशतक लगाए हैं।
एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की टीम ने दर्ज की जीत
सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए। टीम के लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, लेकिन बाकी के प्लेयर्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इसके बाद एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की टीम ने आसानी से टारगेट चेज कर लिया। टीम के लिए रखीम कॉर्निवॉल ने दमदार 52 रन बनाए। उनके अलावा शाकिब ने 18 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल रहे। जेवेल एंड्रयू ने 28 रन बनाए। अच्छे खेल के लिए शाकिब को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
यह भी पढ़ें:
चेतेश्वर पुजारा ने संन्यास को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया अचानक क्यों लिया ऐसा फैसला
एशिया कप से पहले संजू सैमसन का आया तूफान, महज 42 गेंदों में ठोक दिया धमाकेदाक शतक
Latest Cricket News