1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शार्दुल ठाकुर ने तो गजब ही कर दिया, रणजी ट्रॉफी में ताबड़तोड़ अर्धशतक ठोक दिखाया जलवा

शार्दुल ठाकुर ने तो गजब ही कर दिया, रणजी ट्रॉफी में ताबड़तोड़ अर्धशतक ठोक दिखाया जलवा

शार्दुल ठाकुर इस वक्त जबरदस्त फार्म में हैं। पिछली तीन पारियों में उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है। ये जलवा उनका रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए दिख रहा है।

shardul thakur- India TV Hindi
Image Source : GETTY शार्दुल ठाकुर

Shardul Thakur in Ranji Trophy: शार्दुल ठाकुर भले ही इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हों, लेकिन वे इस वक्त रणजी में ता​बड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी देखकर लगता है कि जैसे प्रॉपर बल्लेबाज हों। इससे पहले भी जब रणजी ट्रॉफी में मुंबई का मुकाबला जम्मू कश्मीर से था, तब उन्होंने पहली पारी में अर्धशतक और इसके बाद शतक लगाया था। अब मेघालय के खिलाफ एक अहम मुकाबले में उन्होंने विस्फोटक अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को मजबूती देने का काम​ किया है। 

आईपीएल की नीलामी में भी शार्दुल ठाकुर को नहीं मिला कोई खरीदार 

भारतीय टीम से इस वक्त बाहर शार्दुल ठाकुर को बड़ा झटका उस वक्त लगा था, जब आईपीएल की नीलामी में भी किसी ने उन्हें भाव नहीं दिया। लेकिन इसके बाद जब वे रणजी मैच खेलने अपनी टीम के लिए उतरे तो कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। अभी जम्मू कश्मीर के खिलाफ मैच ही शार्दुल ठाकुर ने पहली पारी में 51 और दूसरी पारी में 119 रन बनाए। उन्होंने अपनी टीम के लिए मैच बचाने की पूरी कोशिश की, हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद अब मेघालय के खिलाफ उन्होंने केवल 30 बॉल पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। शार्दुल ठाकुर ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद भी उनकी बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन इससे पहले कि वे शतक के करीब पहुंचते, आउट हो गए। लेकिन इससे पहले उन्होंने 42 बॉल पर 84 रनों की धाकड़ पारी खेली। उन्होंने नौ चौके और 5 छक्के लगाने का काम किया। 

लंबे समय से टीम इंडिया की जर्सी में नजर नहीं आए हैं शार्दुल 

शार्दुल ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था, तब से लेकर अब तक काफी वक्त गुजर गया, लेकिन उनकी वापसी भारतीय टीम में नहीं हो पाई है। ऐसा ही कुछ हाल वनडे और टी20 में भी रहा। वे बीच में चोटिल जरूर हो गए थे, लेकिन अब पूरी तरह से फिट हैं, इसके बाद भी उन्हें ना तो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुना गया और ना ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनका नाम आ पाया। इतना ही नहीं इससे पहले जब आईपीएल 2025 के लिए नीलामी हुई और उनका नाम पुकारा गया तो भी किसी ने उन दांव लगाने की कोशिश नहीं की। इसके बाद अब वे जिस तरह का धाकड़ खेल दिखा रहे हैं, उससे वे रिप्लेसमेंट के तौर पर तो किसी आईपीएल टीम से जुड़ ही सकते हैं। 

यह भी पढ़ें 

तीन खिलाड़ी सेंचुरी लगाने से चूके, आयुष बदोनी ने दिल्ली में बांध दिया समां

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को बहुत बड़ा झटका, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया धाकड़ खिलाड़ी

Latest Cricket News