A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर को जीत के बाद भी लगा झटका, BCCI ने आखिर क्यों लिया बड़ा एक्शन

श्रेयस अय्यर को जीत के बाद भी लगा झटका, BCCI ने आखिर क्यों लिया बड़ा एक्शन

श्रेयस अय्यर की टीम आईपीएल के इस सीजन का पहला मैच जीत चुकी है, लेकिन इसके बाद अगले ही दिन कप्तान अय्यर पर बीसीसीआई ने एक्शन लिया है।

shreyas iyer- India TV Hindi
Image Source : AP श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच जीत लिया है। टीम ने गुजरात टाइटंस को मैच के आखिरी ओवर में हरा दिया। हालांंकि ये लो स्कोरिंग मैच था। श्रेयस अय्यर की टीम उनकी कप्तानी में जीत गई है, लेकिन इसके बाद भी उन्हें झटका लगा है। बीसीसीआई ने उन पर कड़ी कार्रवाई की है। चलिए आपको बताते हैं कि मामला आखिर है क्या। 

अर्शदीप सिंह ने फेंका 11 बॉल का एक ओवर

पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल के इस सीजन का पहला मैच भले जीत गई हो, लेकिन टीम जब गेंदबाजी कर रही थी, तब काफी देर लग गई थी। खास तौर पर पारी का आखिरी ओवर तो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था। जो अर्शदीप फेंक रहे थे। वैसे तो एक ओवर में 6 ही बॉल होती हैं, लेकिन अर्शदीप ने 11 बॉल का ओवर फेंका। अर्शदीप के ओवर की आखिरी गेंद भी अंपायर ने वाइड करार दी थी, लेकिन कप्तान ने डीआरएस ले लिया और बाद में पता चला कि ये लीगल बॉल है, इसलिए ये ओवर 12 बॉल का नहीं हुआ, नहीं तो नया रिकॉर्ड बन जाता। 

अब तक ये गेंदबाज भी फेंक चुके हैं 11 बॉल का ओवर

आईपीएल में अब तक कुल मिलाकर छह बार ऐसा हुआ है, जब एक ओवर 11 बॉल का हुआ हो। मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पांड्या ऐसा कर चुके हैं। अब अर्शदीप का नाम भी इसमें शुमार हो गया है। हालां​कि वे रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। इस बीच इसका असर श्रेयस अय्यर पर पड़ा है। बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर पर स्लो ओवर रेट के कारण फाइन लगाया है। पता चला है कि श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का फाइन लगाया गया है। वे इस साल इस तरह के एक्शन वाले पहले कप्तान बन गए हैं। 

ये दिया गया बयान

बीसीसीआई की ओर से इस बारे में कहा गया है कि पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है। उनकी टीम ने न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL 2026 के मैच के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखा। चूंकि यह IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत इस सीजन में उनकी टीम का पहला उल्लंघन था, जो मिनिमम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

IPL में सबसे लंबा ओवर (गेंदों में)
11 : मोहम्मद सिराज बनाम MI, बेंगलुरु, 2023 
11 : तुषार देशपांडे बनाम LSG, चेन्नई, 2023 
11 : शार्दुल ठाकुर बनाम KKR, कोलकाता, 2025 
11 : संदीप शर्मा बनाम DC, दिल्ली, 2025 
11 : हार्दिक पांड्या बनाम GT, वानखेड़े, 2025 
11 : अर्शदीप सिंह बनाम GT, मुल्लांपुर, 2026 in)

यह भी पढ़ें 

मयंक यादव को लेकर कोच ने कर दिया साफ, क्या आज मैदान पर दिखेगा एक्सप्रेस तेज गेंदबाज

PBKS vs GT: कौन है गुजरात टाइटंस की हार का विलेन, किसने डुबोई टीम की नैया

Latest Cricket News