1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा T20 मैचों में कप्तान रहने के बाद की टीम इंडिया की कप्तानी

श्रेयस अय्यर ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा T20 मैचों में कप्तान रहने के बाद की टीम इंडिया की कप्तानी

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ ही श्रेयस अय्यर इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान अपनी जिम्मेदारी का भी आगाज कर चुके हैं, जिसमें वह पहले मुकाबले में टॉस के लिए मैदान पर उतरने के साथ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
Image Source : X/BCCI श्रेयस अय्यर

भारत और आयरलैंड के बीच में 2 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बेलफास्ट के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें पहला मैच बेलफास्ट के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर पहली बार श्रेयस अय्यर मैदान पर टॉस के लिए उतरे जिनको सूर्यकुमार यादव की जगह पर टी20 इंटरनेशनल में नया कप्तान नियुक्त किया गया है। श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान मैदान पर उतरने के साथ ही रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिसमें वह सबसे ज्यादा टी20 मैचों में कप्तानी करने के बाद भारतीय टीम की कप्तानी इस फॉर्मेट में की है।

श्रेयस अय्यर को 114 टी20 मैचों के बाद मिली भारतीय टीम की कप्तानी

बीसीसीआई ने टी20 इंटरनेशनल में भविष्य को ध्यान में रखते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह पर श्रेयस अय्यर को इस फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी को सौंपी है। श्रेयस जो खुद 936 दिनों के बाद टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतरे हैं उन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले ही मुकाबले में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। श्रेयस अय्यर अब सबसे ज्यादा टी20 मैचों में कप्तानी करने के बाद बतौर कप्तान भारतीय टीम की तरफ से पहला मुकाबला खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। श्रेयस अय्यर 114 टी20 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं जिसके बाद वह भारतीय टीम की इस फॉर्मेट में कप्तानी करने उतरे। वहीं इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर था जिन्होंने 80 टी20 मैचों में कप्तान रहने के बाद भारतीय टीम की इस फॉर्मेट में कप्तानी संभाली थी।

सबसे ज्यादा टी20 मैचों में कप्तान रहने के बाद भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी

  • श्रेयस अय्यर - 114 टी20 मैच
  • रोहित शर्मा - 80 टी20 मैच
  • विराट कोहली - 72 टी20 मैच
  • केएल राहुल - 42 टी20 मैच
  • ऋषभ पंत - 30 टी20 मैच
  • शिखर धवन - 21 टी20 मैच

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कप्तानी डेब्यू करने वाले श्रेयस तीसरे उम्रदराज कप्तान

श्रेयस अय्यर टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी पहली बार 31 साल 202 दिन की उम्र में संभालने मैदान पर उतरे। इसी के साथ श्रेयस अय्यर टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले तीसरे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर शिखर धवन का नाम है जिन्होंने 35 साल 232 दिन की उम्र में पहली बार कप्तानी की थी।

भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल में पहली बार कप्तानी करने वाले उम्रदराज खिलाड़ी

  • शिखर धवन - 35 साल 232 दिन उम्र
  • सूर्यकुमार यादव - 33 साल 70 दिन उम्र
  • श्रेयस अय्यर - 31 साल 202 दिन उम्र
  • रोहित शर्मा - 30 साल 234 दिन उम्र
  • केएल राहुल - 30 साल 143 दिन उम्र

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू रुका, नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने उम्मीदों पर फेरा पानी

श्रेयस अय्यर से पहले कितने खिलाड़ी कर चुके हैं T20I में भारत की कप्तानी, सूर्या के बाद अब संभालेंगे कमान

Latest Cricket News