1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL ऑक्शन में दिखेगा कप्तान श्रेयस अय्यर का जलवा? संभाल सकते हैं रिकी पोंटिंग की जिम्मेदारी

IPL ऑक्शन में दिखेगा कप्तान श्रेयस अय्यर का जलवा? संभाल सकते हैं रिकी पोंटिंग की जिम्मेदारी

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर IPL 2026 के ऑक्शन में अहम भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। ऑक्शन टेबल पर अय्यर के पंजाब किंग्स के डेलीगेशन के लीड करने की संभावना है।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
Image Source : AP श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer: IPL 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है। इस बार मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा, जिसमें स्टार भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के शिरकत करने की संभावना जताई जा रही है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर टीम के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए अबू धाबी पहुंच सकते हैं। अय्यर फिलहाल चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें यह चोट लगी थी। बता दें, BCCI को फ्रेंचाइजियों की ओर से ऑक्शन प्रतिनिधियों की सूची जमा करने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर थी। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, पंजाब किंग्स ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम इस सूची में शामिल किया है। BCCI और ऑक्शन गाइडलाइंस के अनुसार, ऑक्शन हॉल के अंदर अधिकतम आठ टीम सदस्य मौजूद रह सकते हैं, जबकि बाहर 6 अतिरिक्त सदस्यों की अनुमति है।

ऑक्शन में अय्यर निभा सकते हैं बड़ी भूमिका

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि अगर आखिरी पलों में प्लान में कोई बदलाव नहीं होता है, तो अय्यर अबू धाबी में ऑक्शन में मौजूद रहेंगे। पिछले सीजन पंजाब को फाइनल में पहुंचाने वाले अय्यर ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में हुई ODI सीरीज के बाद से चोट की वजह से मैदान से दूर हैं। अगर अय्यर अबू धाबी पहुंचते हैं तो वह ऑक्शन टेबल पर बैठने वाले तीसरे कप्तान बनेंगे। इससे पहले गौतम गंभीर और ऋषभ पंत ऑक्शन में बतौर कप्तान शिरकत कर चुके हैं।

पंजाब फ्रेंचाइजी के हेड कोच रिकी पोंटिंग के अबू धाबी जाने की संभावना बेहद कम है। रिकी पोंटिंग इस समय ऑस्ट्रेलियन चैनल सेवन नेटवर्क के साथ एशेज कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं और 17 दिसंबर को एडेलेड में तीसरा टेस्ट शुरू होना है। माना जा रहा है कि पोंटिंग की गैर-मौजूदगी केवल कमेंट्री जिम्मेदारियों की वजह से नहीं है क्योंकि पंजाब किंग्स के पास ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बहुत ज्यादा रकम नहीं हैं। टीम के पास 11.5 करोड़ रुपये का पर्स बचा है और वे अधिकतम चार खिलाड़ियों को ही खरीद सकते हैं, जिनमें दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

लैंगर और टॉम मूडी भी रहेंगे मौजूद

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया के असिस्टेंट कोच डेनियल विटोरी ऑक्शन में मौजूद रहेंगे। उन्होंने एशेज सीरीज के बीच क्रिकट ऑस्ट्रेलिया से अनुमति लेकर अबू धाबी जाने का फैसला किया है। क्रिकट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता के अनुसार यह व्यवस्था पिछले साल जैसी ही होगी, जब विटोरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच जेद्दा में हुए ऑक्शन में शामिल हुए थे। ऑस्ट्रेलिया से कई बड़े नाम इस बार ऑक्शन में दिखेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स की टेबल पर मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और फ्रेंचाइजी के ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

हार्दिक पांड्या के पास इतिहास रचने का मौका, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी

Latest Cricket News