1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान अय्यर जीत के बावजूद गेंदबाजों से रहे नाखुश, नमन धीर को लेकर दिया बड़ा बयान

कप्तान अय्यर जीत के बावजूद गेंदबाजों से रहे नाखुश, नमन धीर को लेकर दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे का ऐतिहासिक जीत के साथ आगाज करते हुए क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया। टीम इंडिया की जीत में युवा खिलाड़ी नमन धीर ने बल्ले से अहम भूमिका अदा की जिसको लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी उनकी तारीफ की।

Shreyas Iyer And Naman Dhir- India TV Hindi
Image Source : AP श्रेयस अय्यर और नमन धीर

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में न्यूजीलैंड दौरे का आगाज ऐतिहासिक जीत के साथ किया है, जिसमें टीम इंडिया ने पहली बार टी20 इंटरनेशनल में 210 या उससे अधिक रनों के टारगेट का सफल पीछा किया। क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जिसके बाद मेजबान न्यूजीलैंड की टीम 225 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही तो वहीं टीम इंडिया की तरफ से टारगेट का पीछा करते हुए पारी की शुरुआत तो अच्छी हुई लेकिन अचानक जल्दी-जल्दी विकेट गंवाने से कीवी टीम वापसी करने में कामयाब हो गई थी। इसके बाद युवा खिलाड़ी नमन धीर ने अपने बल्ले का कमाल दिखाते हुए 42 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए जीत दिलाकर वापस लौटे। सीरीज का आगाज जीत के साथ होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान भी सामने आया।

हमने हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी करने की जगह आगे की तरफ की गेंद

टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहला टी20 मुकाबला जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए कहा कि जब हमने गेंदबाजी की शुरुआत की तो मुझे लगा कि पिच थोड़ी धीमी खेल रही थी और गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी। हमने सही हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी करने के बजाय थोड़ा आगे गेंदबाजी की। इसके बाद जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा और औस आई उससे बल्लेबाजी करना आसान हो गया जिसमें न्यूजीलैंड को मोमेंटम मिला और वह 220 से अधिक का स्कोर बनाने में कामयाब रहे।

नमन की बल्लेबाजी देखना वाकई शानदार था

टीम इंडिया ने इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत के बाद एक समय टारगेट का पीछा करते हुए 167 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे नमन धीर ने 15 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों के दम पर नाबाद 42 रनों की पारी खेलने के साथ जीत दिलाकर वापस लौटे। कप्तान अय्यर ने नमन धीर के इस प्रदर्शन को लेकर उनकी तारीफ करने के साथ कहा कि उन्होंने इस मुकाबले में जिस शांत तरीके से बल्लेबाजी की उसको देखना वाकई काफी शानदार था। नमन हमको कई विकल्प देने वाले खिलाड़ी हैं, जिसमें गेंदबाजी में वह बाएं और दाएं हाथ दोनों बल्लेबाजों के खिलाफ बेहतर साबित होते हैं जिसमें नमन अहम समय पर आकर 2 से 3 ओवर फेंकने के साथ पूरे गेम की लय को बदल सकते हैं।

ये भी पढ़ें

हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोक दी सबसे तेज डबल सेंचुरी, शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर

न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद भी भारतीय गेंदबाजों का नहीं सुधरा फॉर्म, पहली बार दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Latest Cricket News