बड़ा ऐलान! शुभमन गिल टीम में हुए शामिल, कप्तान के नाम पर सस्पेंस
शुभमन गिल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शुभमन गिल की टीम में एंट्री हो गई। गिल के साथ-साथ अभिषेक शर्मा और अर्शदीप को भी टीम में शामिल किया गया है।

Shubman Gill: साल 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम का अभियान समाप्त हो चुका है और अब टीम इंडिया नए साल पर एक्शन में नजर आएगी। भारतीय टीम जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज और फिर T20I सीरीज खेलेगी। ODI सीरीज के लिए अब तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन T20I टीम की हाल ही में घोषणा की गई। T20I स्क्वॉड में शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया क्योंकि पिछले कुछ समय से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। यही वजह रही कि जब T20I टीम की घोषणा हुई तो गिल का नाम लिस्ट में शामिल नहीं था। गिल भले ही T20I स्क्वॉड में जगह बनाने में नाकाम रहे लेकिन अब उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है। हालांकि, गिल को भारतीय टीम नहीं बल्कि विजय हजारे के लिए चुनी गई टीम में शामिल किया गया है।
गिल, अभिषेक और अर्शदीप को मिला मौका
दरअसल, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने विजय हजारे ट्रॉफी के आगामी सीजन के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें भारत के तीन इंटरनेशनल खिलाड़ी शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है। पंजाब अपने अभियान का आगाज 24 दिसंबर से महाराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगा। इन तीनों स्टार खिलाड़ियों के अलावा पंजाब ने पावर-हिटर्स और ऑलराउंडरों से सजी एक संतुलित टीम चुनी है। विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, नमन धीर, अनमोलप्रीत सिंह, रामनदीप सिंह, सनवीर सिंह और हरप्रीत बराड़ जैसे खिलाड़ी टीम में शामिल हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान गुरनूर बराड़ और क्रिश भगत के हाथों में होगी।
कौन होगा कप्तान?
यहां गौर करने वाली बात यह है कि पंजाब ने आधिकारिक घोषणा में अभी तक टीम के कप्तान का नाम उजागर नहीं किया है, जिससे कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह की पूरे टूर्नामेंट में उपलब्धता को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। भारतीय टीम को 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज खेलनी है, जिसके बाद 21 जनवरी से पांच T20 इंटरनेशनल मुकाबले होंगे। शुभमन गिल को हाल ही में T20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय T20I टीम से बाहर किया गया था, लेकिन वह ODI टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह T20 इंटरनेशनल स्क्वॉड का हिस्सा हैं।
पंजाब की टीम जयपुर में खेलेगी लीग मुकाबले
पिछले सीजन में पंजाब विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गया था। 2024-25 संस्करण में अर्शदीप सिंह टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। इस बार पंजाब अपने सभी सात लीग मुकाबले जयपुर में खेलेगा। पंजाब के ग्रुप में छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, गोवा और मुंबई जैसी टीमें शामिल हैं। लीग चरण के मुकाबले 8 जनवरी को समाप्त होंगे, जो भारत-न्यूजीलैंड ODI सीरीज शुरू होने से तीन दिन पहले है।
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारण, नमन धीर, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, रघु शर्मा, कृष भगत, गौरव चौधरी, सुखदीप बाजवा।
यह भी पढ़ें:
टीम इंडिया इस दिन खेलेगी अपना अगला मुकाबला, नोट कीजिए सीरीज का शेड्यूल
IND-W vs SL-W: कब और कहां खेला जाएगा दूसरा T20, जानें फ्री में कैसे देख पाएंगे मुकाबला