पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारत को 7 विकेट से करारी हार का सामना पड़ा। इस मैच में हार मिलते ही टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। शुभमन गिल भारत के दूसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जो तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करते हुए पहला मैच हारे हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली और शुभमन गिल दोनों को बतौर कप्तान पहले आईपीएल मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह ये शर्मनाक रिकॉर्ड पहले से ही विराट कोहली के नाम दर्ज है।
बतौर कप्तान शुभमन गिल को सभी फॉर्मेट के पहले मैच में मिली है हार
दरअसल, शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार कप्तानी की थी। 6 जुलाई 2024 को खेले गए मैच में भारत को उनकी कप्तानी में हार मिली थी। टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल की कप्तानी में भारत को इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था। अब 19 अक्टूबर को वनडे फॉर्मेट में अपने कप्तानी डेब्यू पर हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल में कप्तानी डेब्यू में भी उनको हार मिली थी।
विराट कोहली के नाम भी जुड़ा है ये खास रिकॉर्ड
गिल के अलावा विराट कोहली के नाम भी इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल में ये शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है, लेकिन उन्होंने कभी अपनी स्टेट टीम की कप्तानी नहीं की। ऐसे में शुभमन गिल एकमात्र भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट, आईपीएल और प्रोफेशनल डोमेस्टिक क्रिकेट में कप्तानी करते हुए पहले मैच में हार झेली है। शुभमन गिल और विराट कोहली का नाम उन खिलाड़ियों में शामिल है, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी की है, लेकिन दोनों ऐसे कप्तान भी बन गए हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
AUS vs IND पहले वनडे मैच का हाल
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली जो लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी कर रहे थे, वह इस मैच में जल्दी आउट हो गए थे। कप्तान शुभमन गिल भी सिर्फ 10 रन बना पाए। बारिश की वजह से ये मुकाबला 26-26 ओवर का खेला गया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 131 रनों का टारगेट रखा, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। मिचेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए नाबाद 46 रन बनाए। तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल 1-0 से आगे है।
यह भी पढ़ें
पहले वनडे में टीम इंडिया को मिली करारी हार, गिल की कप्तानी में भारत की खराब शुरुआत
हार के बाद मुस्कुराते हुए नजर आए कप्तान गिल, टीम के फ्लॉप शो पर कह दी बड़ी बात
Latest Cricket News