1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल ने वनडे रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर किया कब्जा, टॉप-5 में तीन भारतीय

शुभमन गिल ने वनडे रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर किया कब्जा, टॉप-5 में तीन भारतीय

आईसीसी की तरफ से जारी की गई लेटेस्ट वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को बिना खेले ही फायदा मिल गया है जिसमें वह अब नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज हो गए हैं।

Shubman Gill- India TV Hindi
Image Source : AP शुभमन गिल

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल का दोनों ही फॉर्मेट में बल्ले से पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भले ही टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन उसमें गिल का शानदार प्रदर्शन बल्ले से देखने को मिला था। हालांकि उस सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को खेला गया था, जिसके बाद 22 जुलाई को अपडेट हुई आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में गिल दूसरे नंबर पर थे, लेकिन अब उन्हें बिना कोई मुकाबला खेले ही फायदा मिला है जिसमें शुभमन गिल अब आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज हो गए हैं जिसमें उन्होंने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को उस पोजीशन से हटाया है। वनडे रैंकिंग में टॉप-5 प्लेयर्स में तीन भारतीय खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

मिचेल को दो वनडे मैच नहीं खेलने गिल को मिला फायदा

शुभमन गिल को आईसीसी की तरफ से जारी की गई लेटेस्ट वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर पहुंचने का फायदा डेरिल मिचेल के नहीं खेलने से मिला है। वेस्टइंडीज दौरे पर खेली गई 5 मैचों की वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में मिचेल नहीं खेले थे, जिसमें पहले जहां उनके नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज होने के साथ 802 रेटिंग प्वाइंट थे तो वहीं अब वह नंबर-2 पर पहुंचने के साथ 794 रेटिंग प्वाइंट हो गए हैं। इसका सीधा फायदा शुभमन गिल को मिल गया और वह 801 रेटिंग प्वाइंट के साथ अब नंबर-1 की पोजीशन पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा टॉप-5 में विराट कोहली 767 रेटिंग प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर हैं, जबकि रोहित शर्मा 758 रेटिंग प्वाइंट के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं।

टेस्ट में अब गिल के पास अपनी रैंकिंग सुधारने का मौका

टीम इंडिया को अब इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी अगली सीरीज टेस्ट फॉर्मेट में खेलनी है जो 15 अगस्त से शुरू हो रहे श्रीलंका के दौरे पर खेली जाने वाली दो मैचों की सीरीज है। इस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के पास अपनी रैंकिंग में सुधार करने का शानदार मौका रहने वाला है जिसमें वह अभी 743 रेटिंग प्वाइंट के साथ 7वें नंबर पर हैं। वहीं टॉप-10 में दूसरा नाम यशस्वी जायसवाल का है जो 733 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 9वें नंबर पर हैं।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने ICC Rankings में मचाया तहलका, लगाई 230 स्थानों की छलांग; पहुंचे इस नंबर पर

वेस्टइंडीज की जीत ने WTC 2025-27 अंकतालिका में पाकिस्तान का किया बुरा हाल, भारतीय टीम इस पोजीशन पर

Latest Cricket News