1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: शुभमन गिल ने क्यूरेटर के साथ हुए विवाद पर दिया बयान, बुमराह के खेलने पर कही ये बात

IND vs ENG: शुभमन गिल ने क्यूरेटर के साथ हुए विवाद पर दिया बयान, बुमराह के खेलने पर कही ये बात

IND vs ENG: ओवल के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला 31 जुलाई से खेला जाएगा। वहीं इस मैच से पहले टीम इंडिया के हेड और पिच क्यूरेटर के बीच विवाद देखने को मिला था, जिसपर अब भारतीय कप्तान शुभमन गिल का भी बयान आया है।

Shubman Gill- India TV Hindi
Image Source : GETTY शुभमन गिल

भारत और इंग्लैंड के बीच 31 जुलाई से लंदन के ओवल मैदान पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें टीम इंडिया की कोशिश सीरीज को बराबरी पर खत्म करने पर रहने वाली है। ओवल टेस्ट मैच की तैयारियों को लेकर जब भारतीय टीम 29 जुलाई को प्रैक्टिस करने के लिए मैदान पर पहुंची थी तो उस समय वहां के पिच क्यूरेटर के साथ टीम इंडिया के हेड कोच से कुछ कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद अब उसपर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बयान सामने आया है।

हम अपना काम फिर कैसे करेंगे

ओवल टेस्ट मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब भारतीय कप्तान शुभमन गिल से पिच क्यूरेटर के साथ हुए विवाद को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जितना मुझे पता है कि हमें ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया था कि पिच से 2.5 मीटर दूर खड़े होना है। मैं इस विवाद को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं। अगर ऐसा होगा तो फिर हम अपना काम कैसे करेंगे। वहीं गिल ने इस मैच को लेकर कम दिनों के गैप पर भी पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इस सीरीज के अभी तक सभी मुकाबले पांचों दिन के आखिरी सेशन तक गए हैं। मुझे नहीं पता ऐसा पिछली बार कब हुआ था। वहीं यदि आप मुकाबलों के बीच अधिक गैप देंगे तो उससे ये दौरा काफी लंबा हो जाएगा।

बुमराह के खेलने को लेकर दिया ये जवाब

शुभमन गिल ने ओवल टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह के खेलने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हम कल मैच की सुबह पिच देखने के बाद इस पर कोई फैसला लेंगे। आज जब हमने पिच को देखा जो वह काफी ग्रीन थी। बता दें कि इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है, जिसमें कप्तान बेन स्टोक्स सहित कुल चार खिलाड़ी बाहर हुए हैं। इसके अलावा इंग्लैंड चार प्रमुख तेज गेंदबाज इस मैच में उतर रहा है।

ये भी पढ़ें

​अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास, आईसीसी रैंकिंग में बने नंबर एक बल्लेबाज

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगी टीम इंडिया, खिलाड़ी नहीं हैं तैयार

Latest Cricket News