A
Hindi News खेल क्रिकेट पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए विलेन बना ये खिलाड़ी, करियर में ले चुका 1000 से ज्यादा विकेट

पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए विलेन बना ये खिलाड़ी, करियर में ले चुका 1000 से ज्यादा विकेट

भारतीय टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के साइमन हार्मर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और वह टीम इंडिया के लिए सबसे बडे़ सिरदर्द साबित हुए। उन्होंने कुल 8 विकेट झटके।

Simon Harmer- India TV Hindi Image Source : AP साइमन हार्मर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। अफ्रीका ने भारत को जीतने के लिए 124 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 93 रनों पर सिमट गई और 30 रनों से मुकाबला हार गई। भारतीय बल्लेबाजों के आगे अफ्रीकी गेंदबाज साइमन हार्मर किसी दीवार की तरह खड़े हो गए और भारतीय प्लेयर्स को रन नहीं बनाने दिए। हार्मर ने मैच कुल 8 विकेट हासिल किए और भारतीय टीम के लिए विलेन बन गए।

पहली पारी में साइमन हार्मर ने झटके कुल चार विकेट

साइमन हार्मर ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 15.2 ओवर्स गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 30 रन दिए और चार विकेट हासिल किए। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल और अक्षर पटेल को पवेलियन की राह दिखाई और उनकी वजह से ही भारतीय क्रिकेट टीम सिर्फ 189 रनों पर सिमट गई।

हार्मर ने अफ्रीकी टीम को जिताया मैच

इसके बाद दूसरी पारी में भी साइमन हार्मर ने अपना जलवा दिखाया और भारतीय टीम के सामने कमाल की गेंदबाजी का नमूना पेश किया। इस पारी में उन्होंने 14 ओवर्स में सिर्फ 21 रन दिए और चार विकेट हासिल किए। यहां पर उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत और कुलदीप यादव को पवेलियन भेजा। इस पारी में भारतीय मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त करने में उन्होंने अहम रोल प्ले किया। उनकी वजह से ही भारतीय टीम 93 रनों पर ऑलआउट हो गई और मुकाबला हार गई। मैच में 8 विकेट लेने के लिए हार्मर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

हार्मर ने क्लास क्रिकेट में हासिल किए 1000 से ज्यादा विकेट

साइमन हार्मर ने भले ही अभी तक 13 टेस्ट मैचों में कुल 60 विकेट हासिल किए हैं। भले ही अफ्रीकी टीम के लिए उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिल पाया है, लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा रहा है। उन्होंने 235 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 1008 विकेट झटके हैं। इसके अलावा 103 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम पर 111 विकेट दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:

जितेश शर्मा ने पाकिस्तान की कर दी घनघोर बेइज्जती, विरोधी कप्तान से नहीं मिलाए हाथ

IND-A vs PAK-A: वैभव सूर्यवंशी ने 160 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन, पारी में जड़े इतने चौके-छक्के

Latest Cricket News