1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 12 साल के शुभमन गिल को गेंदबाजी करता था UAE का ये खिलाड़ी, अब Asia Cup में सामना करने के लिए तैयार

12 साल के शुभमन गिल को गेंदबाजी करता था UAE का ये खिलाड़ी, अब Asia Cup में सामना करने के लिए तैयार

एशिया कप 2025 के दूसरे मैच में आज यानी 10 सितंबर को भारत और UAE का आमना-सामना होगा। दुबई में यह मुकाबला खेला जाएगा।

Simranjeet Singh - India TV Hindi
Image Source : AP UAE और शुभमन गिल

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को दुबई में मेजबान UAE के खिलाफ करने जा रही है। इस मुकाबले में भले ही टीम इंडिया मजबूत मानी जा रही हो, लेकिन सभी की निगाहें UAE के बाएं हाथ के स्पिनर सिमरनजीत सिंह पर होंगी, जिनका भारत और उपकप्तान शुभमन गिल से खास जुड़ाव रहा है।

पंजाब से है गहरा नाता

सिमरनजीत सिंह का संबंध पंजाब से है और वे कभी मोहाली की PCA एकेडमी में युवा शुभमन गिल को गेंदबाजी कर चुके हैं। उन्होंने PTI के साथ बातचीत में याद करते हुए बताया कि यह बात 2011-12 की है। उस समय गिल 11-12 साल के थे और अपने पिता के साथ सुबह मोहाली आते थे। हम सुबह 6 से 11 बजे तक अभ्यास करते थे और शुभमन उसके बाद नेट सेशन करते थे। उस दौरान उन्होंने गिल को काफी गेंदबाजी की थी। आज पता नहीं कि वह पहचान पाएंगे या नहीं, लेकिन वह उन्हें बचपन से जानते हैं।

भारत में नहीं मिला मौका

35 साल के सिमरनजीत अब UAE टीम के अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 12 T20 इंटरनेशनल मैचों में 15 विकेट लिए हैं। पंजाब में जिला स्तर पर खेलने के बाद वे 2017 में रणजी संभावित खिलाड़ियों की सूची में भी आए। इसके अलावा, किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के नेट्स पर भी उन्होंने गेंदबाजी की, लेकिन भारतीय टीम में जगह न मिलने पर उन्होंने नया रास्ता चुना।

कोरोना काल में उनकी जिंदगी ने बड़ा मोड़ लिया। 2021 में उन्हें दुबई प्रैक्टिस कैंप का ऑफर मिला था और वे 20 दिनों के लिए वहां पहुंचे थे। लेकिन भारत में लॉकडाउन की वजह से लौट नहीं पाए और लंबे समय तक वहीं रह गए। इसके बाद वे UAE की ओर से खेलने के लिए पात्र बन गए। अब एशिया कप 2025 में, वही गेंदबाज जिसने बचपन में गिल को नेट्स में गेंदबाजी की थी, भारत के खिलाफ मैदान पर चुनौती पेश करेगा।

एशिया कप में पहली बार होगी टक्कर

गौरतलब है कि भारत और UAE के बीच T20I में सिर्फ मुकाबला खेला गया है। साल 2016 के एशिया कप में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी, तो टीम इंडिया ने बड़ी जीत दर्ज की थी। अब दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। 

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें

Asia Cup में एमएस धोनी के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया

IND vs UAE के बीच टी20 में ऐसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिछली बार 9 साल पहले हुई थी भिड़ंत

Latest Cricket News