Published : Nov 27, 2022 02:40 pm IST,
Updated : Nov 27, 2022 09:49 pm IST
SL vs AFG 2nd ODI HIGHLIGHTS: तीन मैचों की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान 1-0 से आगे है। पहले मैच में मेजबान श्रीलंका को 60 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।
Image Source : GETTY IMAGESदासुन शनाका और हशमतुल्लाह शाहीदी
SL vs AFG 2nd ODI HIGHLIGHTS: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज पलेकल में खेला गया। इस सीरीज का पहला मुकाबला 60 रनों से जीतकर अफगान टीम ड्राइविंग सीट पर थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 228 रन बोर्ड पर लगाए थे। जवाब में श्रीलंकाई टीम 10 रन के स्कोर तक पहुंची ही थी कि बारिश के चलते मैच रुक गया। अंत में इस मैच का कोई फैसला नहीं निकला और इसे रद्द घोषित कर दिया गया।