SL vs ENG T20 WC Super-8 Match: इंग्लैंड ने दर्ज की एकतरफा जीत, 51 रनों से मुकाबला किया अपने नाम
SL vs ENG T20 WC Super-8 Match: इंग्लैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में अपने अभियान का आगाज शानदार जीत के साथ किया है, जिसमें उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 51 रनों से अपने नाम किया।
SL vs ENG T20 WC Super-8 Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का दूसरा मैच 22 फरवरी को मेजबान श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच में पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को इंग्लैंड की टीम 51 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही है। श्रीलंकाई टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद उनकी तरफ से पल्लेकेले की स्पिन के लिए मददगार पिच पर काफी बेहतर गेंदबाजी प्रदर्शन देखने को मिला। इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रनों का स्कोर बना सकी, जिसमें उनकी तरफ से फिल साल्ट ने जहां 62 रनों की पारी खेली तो वहीं इसके अलावा विल जैक्स ने 21 और हैरी ब्रूक ने 14 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी में दुनिथ वेल्लालेगे ने जहां तीन विकेट हासिल किए तो वहीं दिलशान मदुशंका और महेश तीक्ष्णा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा दुष्मांता चमीरा भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे।
इस मैच में 147 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली, जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट 15 के स्कोर पर गंवा दिया। इसके बाद लगातार अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला और श्रीलंकाई टीम ने 34 के स्कोर तक अपनी आधी टीम को गंवा दिया था। श्रीलंका की तरफ से उनके कप्तान दसुन शनाका ने पारी को संभालने का प्रयास तो किया लेकिन रन गति के बढ़ते दबाव की वजह से वह भी 30 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। श्रीलंका की टीम इस मुकाबले में 16.4 ओवर्स में 95 के स्कोर पर सिमट गई। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में विल जैक्स का कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने तीन विकेट हासिल किए, इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, लियम डॉसन और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
श्रीलंका और इंग्लैंड की प्लेइंग 11
श्रीलंका (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका।
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
Live updates : SL vs ENG T20 WC Super-8 Match Live Score And Updates Hindi Commentary
- February 22, 2026 6:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड ने 51 रनों से जीता मैच
इंग्लैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में अपने अभियान का आगाज एकतरफा जीत के साथ किया है, जिसमें उन्होंने पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले को 51 रनों से जीता है। इस मैच में श्रीलंका की टीम को 147 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह 95 के स्कोर पर सिमट गई। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में विल जैक्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए।
- February 22, 2026 6:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका को लगा 9वां झटका
श्रीलंका की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में 147 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना 9वां विकेट दुष्मांता चमीरा के रूप में 94 के स्कोर पर गंवा दिया है, जो 6 के निजी स्कोर पर लियम डॉसन की गेंद पर आउट हो गए।
- February 22, 2026 6:05 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दसुन शनाका लौटे पवेलियन
श्रीलंका की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में 147 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अपना 8वां विकेट 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान दसुन शनाका के रूप में 82 के स्कोर पर गंवा दिया है, जो 30 के निजी स्कोर पर आदिल रशीद की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।
- February 22, 2026 6:02 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका ने 14 ओवर्स में बनाए 81 रन
श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में 147 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 14 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। दुसन शनाका 30 और दुष्मांता चमीरा तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका को अब बची 36 गेंदों में जीत के लिए 66 रन और बनाने हैं।
- February 22, 2026 5:52 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दुशन हेमंथा हिट विकेट आउट होकर लौटे पवेलियन
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने 147 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अपना 7वां विकेट 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर दुशन हेमंथा के रूप में 69 के स्कोर पर गंवा दिया है। दुशन हेमंथा 5 रन बनाकर हिट विकेट आउट हो गए।
- February 22, 2026 5:45 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका ने 10 ओवर्स में बनाए 56 रन
श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में 147 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। दसुन शनाका 11 और दुष्मांता हेमंथा 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- February 22, 2026 5:39 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका ने गंवाया छठा विकेट
श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले में 147 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना छठा विकेट 52 के स्कोर पर कामेंदु मेंडिस के रूप में गंवा दिया है, जो 13 के निजी स्कोर पर लियम डॉसन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
- February 22, 2026 5:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रीलंका ने 7 ओवर्स में बनाए 37 रन
श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में 147 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। दसुन शनाका एक और कामिंदु मेंडिस 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका को अभी जीत हासिल करने के लिए बची 78 गेंदों में 110 रन और बनाने हैं।
- February 22, 2026 5:28 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दुनिथ वेल्लालेगे 10 रन बनाकर हुए आउट
इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने 147 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना पांचवां विकेट 34 के स्कोर पर दुनिथ वेल्लालेगे के रूप में गंवा दिया है, जो 10 के निजी स्कोर पर विल जैक्स की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
- February 22, 2026 5:24 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कामिल मिशारा लौटे पवेलियन
कामिल मिशारा के रूप में चौथा झटका श्रीलंका की टीम को लगा है। वह 6 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट भी जोफ्रा आर्चर ने लिया है। श्रीलंका का स्कोर इस वक्त 4 विकेट के नुकसान पर 34 रन है।
- February 22, 2026 5:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पवन रतनायके गोल्डन डक पर हुए आउट
पवन रतनायके इस मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए। श्रीलंका की टीम लगातार दो गेंद पर दो विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में नजर आ रही है। चार ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 21 रन है।
- February 22, 2026 5:15 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रीलंका ने गंवाया दूसरा विकेट
श्रीलंका को इस मैच में दूसरा झटका कुसल मेंडिस के रूप में लगा है। वह 4 बॉल पर 4 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट विल जैक्स ने लिया है।
- February 22, 2026 5:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
निसंका 9 रन बनाकर लौटे पवेलियन
श्रीलंका को इस मैच में पथुम निसंका के रूप में पहला झटका लगा है। वह 9 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद कुसल परेरा नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 15 रन है।
- February 22, 2026 5:00 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रीलंका की बैटिंग शुरू
147 रन के जवाब में श्रीलंका की बैटिंग शुरू हो चुकी है। पथुम निसंका और कामिल मिशारा ने पारी का आगाज किया है। वहीं इंग्लैंड की तरफ से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर डाल रहे हैं।
- February 22, 2026 4:48 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड ने 146 रनों का स्कोर बनाया
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच में सुपर-8 का मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रनों का स्कोर बनाया है। इंग्लैंड की तरफ से फिल साल्ट ने 62 रनों की अहम पारी खेली।
- February 22, 2026 4:40 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
विल जैक्स 21 रन बनाकर हुए आउट
इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल रही हैं, जिसमें उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना 8वां विकेट 135 के स्कोर पर विल जैक्स के रूप में गंवा दिया है, जो 21 के निजी स्कोर पर दिलशान मदुशंका का शिकार बने।
- February 22, 2026 4:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
लियम डॉसन लौटे पवेलियन
इंग्लैंड की टीम को श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 18वें ओवर की पहली गेंद पर अपना 7वां विकेट 124 के स्कोर पर लियम डॉसन के रूप में गंवा दिया है, जो महेश तीक्ष्णा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 6 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
- February 22, 2026 4:29 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड ने 17 ओवर्स में बनाए 124 रन
इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। विल जैक्स 13 और लियम डॉसन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- February 22, 2026 4:18 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
फिल साल्ट को वेल्लालेगे ने भेजा पवेलियन
श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने अपना छठा विकेट फिल साल्ट के रूप में 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर 106 के स्कोर पर गंवा दिया है। फिल साल्ट को दुनिथ वेल्लालेगे ने 62 के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर लियम डॉसन उतरे हैं।
- February 22, 2026 4:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सैम करन 11 रन बनाकर हुए आउट
इंग्लैंड की टीम को श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर पांचवां झटका सैम करन के रूप में 94 के स्कोर पर लगा है, जो 11 के निजी स्कोर पर दुष्मांता चमीरा का शिकार बने। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर विल जैक्स उतरे हैं।
- February 22, 2026 4:07 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड ने 13 ओवर्स में बनाए 94 रन
इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। फिल साल्ट अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद 52 रन बनाकर खेल रहे हैं, तो वहीं सैम करन 11 रन बना चुके हैं।
- February 22, 2026 3:55 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
हैरी ब्रूक 14 रन बनाकर हुए आउट
इंग्लैंड की टीम को श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौथा झटका 68 के स्कोर पर कप्तान हैरी ब्रूक के रूप में लगा है, जो 14 के निजी स्कोर पर दुनिथ वेल्लालेगे की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
- February 22, 2026 3:48 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड ने 9 ओवर्स में बनाए 59 रन
इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। फिल साल्ट 34 और हैरी ब्रूक 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- February 22, 2026 3:43 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टॉम बैंटन 6 रन बनाकर हुए आउट
इंग्लैंड की टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं रही है, जिसमें उन्होंने अपना तीसरा विकेट 8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 49 के स्कोर पर टॉम बैंटन के रूप में गंवा दिया है, जो 6 के निजी स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक उतरे हैं।
- February 22, 2026 3:37 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड ने 7 ओवर्स में बनाए 45 रन
श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। फिल साल्ट 30 और टॉम बैंटन चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- February 22, 2026 3:28 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
जैकब बेथेल तीन रन बनाकर हुए आउट
श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए छठे ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका 32 के स्कोर पर जैकब बेथेल के रूप में लगा है, जो महेश तीक्ष्णा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में तीन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। अब बल्लेबाजी करने टॉम बैंटन उतरे हैं।
- February 22, 2026 3:24 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड ने 5 ओवर्स में बनाए 32 रन
इंग्लैंड की टीम ने टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका की टीम के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। फिल साल्ट 22 और जैकब बेथेल 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- February 22, 2026 3:17 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
जोस बटलर 7 रन बनाकर हुए आउट
श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें चौथे ओवर की पहली गेंद पर उन्हें 16 के स्कोर पर पहला झटका जोस बटलर के रूप में लगा है, जो 7 के निजी स्कोर पर दुनिथ वेल्लालेगे की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अब बल्लेबाजी करने जैकब बेथेल उतरे हैं।
- February 22, 2026 3:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड ने 2 ओवर्स में बनाए 13 रन
इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। फिल साल्ट 9 और जोस बटलर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
- February 22, 2026 3:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड की पारी हुई शुरू
इंग्लैंड की टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग में जोस बटलर और फिल साल्ट की जोड़ी पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरी है।
- February 22, 2026 2:41 PM (IST) Posted by Vanson Soral
इंग्लैंड (प्लेइंग XI)
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
- February 22, 2026 2:41 PM (IST) Posted by Vanson Soral
श्रीलंका (प्लेइंग XI)
पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका।
- February 22, 2026 2:35 PM (IST) Posted by Vanson Soral
लंका ने जीता टॉस
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लंका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हुए हैं। कप्तान दशुन शनाका ने बताया कि चमीरा और मिशारा को टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं है।
- February 22, 2026 2:11 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पल्लेकेले का आसमान साफ
पल्लेकेले में फिलहाल मौसम साफ है और धूप निकली हुई है। ऐसे में फैंस पूरे मैच की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मैच बारिश में धुल गया था।
- February 22, 2026 2:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral
इंग्लैंड के सामने लंका की चुनौती
T20 वर्ल्ड कप 2026 में 22 फरवरी को सुपर-8 के ग्रुप-2 के अहम मैच में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच आमना-सामना होने जा रहा है। पल्लेकेले में यह मुकाबला खेला जाएगा।
