टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान की टीम अभी श्रीलंका के दौरे पर है, जिसमें वह मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने पहुंची है। इस सीरीज का आगाज पाकिस्तानी टीम ने काफी शानदार तरीके से किया जिसमें उन्होंने 6 विकेट से पहले मुकाबले को अपने नाम करने के साथ 1-0 की बढ़त बना ली थी। वहीं अब दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 जनवरी को दांबुला के रणगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें श्रीलंकाई टीम की कोशिश सीरीज में वापसी करने की होगी ताकि इसे 1-1 से बराबरी पर लाया जा सके।
श्रीलंकाई टीम को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका टीम की हार का सबसे बड़ा कारण उनके बल्लेबाजों का उम्मीद के अनुसार बेहतर प्रदर्शन ना कर पाना था, जिसमें वह 19.2 ओवर्स में 128 रन बनाकर सिमट गए थे। इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने इस टारगेट को 16.4 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था। ऐसे में अब श्रीलंका की टीम को यदि सीरीज को बराबरी पर लाना है तो ऐसे में उनके बल्लेबाजों को दूसरे मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इसमें सबसे ज्यादा नजरें सभी की पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं, जिनका साल 2025 में बेहतर फॉर्म देखने को मिला था, लेकिन पहले मुकाबले में दोनों ही बल्लेबाज उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके।
कहां देखें दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला दांबुला के स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें टॉस शाम 6:30 पर होगा। वहीं भारतीय फैंस इस मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह सोनी लिव और फैनकोड ऐप पर होगी। इन दोनों पर भी फैंस लॉगिन कर मैच का सीधा प्रसारण आसानी से अपने मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं। श्रीलंकाई टीम का घर पर पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड का रिकॉर्ड देखे तो उसमें उन्होंने 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 में जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं सिर्फ 2 मुकाबलों को जीतने में कामयाब हो सके हैं।
ये भी पढ़ें
T20 वर्ल्ड कप को लेकर फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, ICC को लिखा लेटर, क्या निकलेगा कोई समाधान
ऋतुराज गायकवाड़ से पहले कोई नहीं कर पाया था ऐसा करिश्मा, विस्फोटक शतक से रचा इतिहास, विराट भी छूटे पीछे
Latest Cricket News