1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका क्रिकेट में भारी उठापटक, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा समेत पूरे बोर्ड ने दिया इस्तीफा

श्रीलंका क्रिकेट में भारी उठापटक, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा समेत पूरे बोर्ड ने दिया इस्तीफा

श्रीलंका क्रिकेट में भारी उठापटक का माहौल देखने को मिल रहा है, जिसमें 29 अप्रैल को बोर्ड अध्यक्ष शम्मी सिल्वा के अलावा एसएलसी की एग्जीक्यूटिव कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Sri Lanka Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AFP श्रीलंका क्रिकेट टीम

श्रीलंका क्रिकेट में 29 अप्रैल को उस समय भारी उठापटक का माहौल देखने को मिला जिसका अंदेशा पिछले काफी दिनों से लगाया जा रहा था। श्रीलंका क्रिकेट यानी एसएलसी के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पिछले दिनों बोर्ड में बदलाव को लेकर जोर दिया था, जिसके बाद ये कदम उनके इसी बयान को लेकर माना जा रहा है।

अंतरिम बॉडी संभालेगी बोर्ड का चार्ज

एसएलसी की तरफ से श्रीलंका क्रिकेट में हुए इस उठापटक को लेकर जो आधिकारिक बयान जारी किया गया है उसमें ये भी साफ कर दिया गया है कि सभी की इस्तीफे तुरंत प्रभाव से मान लिए गए हैं और एक अंतरिम बॉडी बोर्ड का चार्ज संभालेगी। एसएलसी ने जानकारी दी कि श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष, शम्मी सिल्वा ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ एसएलसी की एग्जीक्यूटिव कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले के बारे में औपचारिक रूप से राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और माननीय युवा मामले और खेल मंत्री सुनील कुमारा गमागे को बता दिया गया है।

इन सभी ने ये इस्तीफा 28 अप्रैल को एसएलसी की हुई एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग के बाद दिया है। अब अंतरिम बॉडी के लिए श्रीलंका की सरकार पूर्व सांसद एरन विक्रमरत्ने कुछ समय के हेड की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

शम्मी सिल्वा साल 2019 से काबिज थे अध्यक्ष पद पर

साल 2019 में शम्मी सिल्वा ने फरवरी के महीने में पहली बार श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष पद को संभाला था, जिसमें उन्होंने थिलंगा सुमतिपाला की जगह ली थी। शम्मी सिल्वा के कार्यकाल के दौरान श्रीलंका की पुरुष और महिला टीम ने एशिया कप के खिताब तो जीते लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सकी। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट पुरुष टीम के प्रदर्शन में देखने को मिला। वहीं साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में भी श्रीलंकाई टीम का टी20 वर्ल्ड कप में भी सफर कुछ खास देखने को नहीं मिला था।

ये भी पढ़ें

श्रेयस अय्यर ने पंजाब की पहली हार के लिए किसे ठहराया कसूरवार? RR के मिडिल ऑर्डर की जमकर की तारीफ

IPL 2026: पहली हार का मुंह देखने के साथ ही पंजाब ने तोड़ा RCB का बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

Latest Cricket News