1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SMAT 2025 Final: झारखंड ने 69 रनों से जीता मैच, ईशान किशन ने बल्ले से निभाई अहम भूमिका

SMAT 2025 Final: झारखंड ने 69 रनों से जीता मैच, ईशान किशन ने बल्ले से निभाई अहम भूमिका

SMAT Final 2025: हरियाणा की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम को 69 रनों से मात देने के साथ पहली बार ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है।

Haryana vs Jharkhand SMAT 2025 Final - India TV Hindi
Image Source : X/BCCI DOMESTIC झारखंड बनाम हरियाणा, सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी फाइनल

SMAT 2025 Final: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के एलीट फॉर्मेट के फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम ने हरियाणा को 69 रनों से मात देने के साथ पहली बार ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। इस मैच में हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। झारखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 262 रनों का स्कोर बनाया, जिसमें उनके कप्तान इशान किशन के बल्ले से 101 रन जबकि कुमार कुशाग्र ने 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं इसके जवाब में हरियाणा की पारी 18.2 ओवर्स में 193 रन बनाकर सिमट गई, जिसमें यशवर्धन दलाल के बल्ले से 53 रनों की पारी देखने को मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

झारखंड - इशान किशन (विकेटकीपर, कप्तान), विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, पंकज कुमार, राजनदीप सिंह, बाल कृष्णा, विकाश सिंह, सुशांत मिश्रा, सौरभ शेखर।

हरियाणा - अर्श रंगा, अंकित कुमार (कप्तान), निशांत सिंधु, यशवर्धन दलाल (विकेटकीपर), सामंत जाखड़, पार्थ वत्स, आशीष सिवाच, सुमित कुमार, अंशुल कंबोज, अमित राणा, इशांत भारद्वाज।

Latest Cricket News