1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रच दिया इतिहास, दुनिया की कोई खिलाड़ी नहीं कर पाई कारनामा, एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रच दिया इतिहास, दुनिया की कोई खिलाड़ी नहीं कर पाई कारनामा, एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना अब दुनिया की पहली ऐसी बल्लेबाज ​बन गई हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को हराकर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीत लिया है।

smriti mandhana- India TV Hindi
Image Source : PTI स्मृति मंधाना

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत ने इससे पहले साल 2023 में भी सोना जीता था। भारत की अहम जीत में स्मृति मंधाना का बड़ा योगदान रहा। वे अपने शतक से तो चूक गईं, लेकिन फिर भी उन्होंने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां अब तक दुनिया की कोई भी महिला खिलाड़ी नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने केवल 45 बॉल पर 79 रनों की पारी खेली। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनीं स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना अब दुनिया की पहली और अकेली ऐसी महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इससे पहले पिछले ही मैच में स्मृति ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का मिताली राज का रिकॉर्ड ध्वस्त किया था। मिताली राज ने अपने इंटरनेशनल करियर में 10868 रन बनाए थे। काफी वक्त से उनके नाम ये रिकॉर्ड था। जिसे मंधाना ने तोड़ दिया है, अब स्मृति 11 हजार रन पूरे करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। 

अब तक ऐसा रहा है स्मृति मंधाना का क्रिकेट करियर

मंधाना ने अब तक भारत के लिए 9 टेस्ट खेलकर 788 रन बना चुकी हैं, इसमें दो शतक और पांच अर्धशतक हैं। वहीं वनडे में मंधाना ने 120 मैच खेलकर 5411 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम 14 शतक और 35 अर्धशतक हैं। टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात की जाए तो यहां उन्होंने 179 मैच खेलकर अब तक 4867 रन बनााए हैं और यहां उन्होंने दो शतक और 37 अर्धशतक आए हैं। 

एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हराया

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एशियन गेम्स के फाइनल में मंधाना ने 45 बॉल खेलकर 79 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और सात छक्के लगाने का काम किया। भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 216 रन बनाए थे। इसमें मंधाना के अलावा शैफाली वर्मा ने भी 48 रन बनाए। रिच घोष ने एक बार फिर से 22 बॉल पर 49 रनों की पारी खेलने में कामयाबी हासिल की। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम केवल 69 रन ही ​बना सकी और भारत ने 147 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत लिया। 

यह भी पढ़ें 

अभिषेक शर्मा के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, जापान के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट होकर रोहित शर्मा को पछाड़ा

IND vs JPN T20I मैच हर बॉल पर गजब का रोमांच, एक- एक बॉल पर थमी सांसें, आखिर में मिली केवल दो रन की जीत

Latest Cricket News