1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मृति मंधाना ने बनाया महाकीर्तिमान, मेन्स क्रिकेट में भी अब तक कोई नहीं कर सका ऐसा कारनामा

स्मृति मंधाना ने बनाया महाकीर्तिमान, मेन्स क्रिकेट में भी अब तक कोई नहीं कर सका ऐसा कारनामा

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा रही हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार पारी के दौरान मंधाना ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Smriti Mandhana- India TV Hindi
Image Source : PTI स्मृति मंधाना

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना बल्ले से लगातार कहर बरपा रही हैं। यही वजह है कि हर मैच में कोई न कोई बड़ा रिकॉर्ड बनता या टूटता नजर आ रहा है। ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में मंधाना ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिसे आज तक पुरुष या महिला क्रिकेट में कोई भी बल्लेबाज हासिल नहीं कर सका था। 

T20I क्रिकेट में बना नया कीर्तिमान

लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए मुकाबले में मंधाना ने 47 गेंदों में 74 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। इस दौरान मंधाना ने T20I क्रिकेट में 600 बॉउंड्री पूरे करते हुए नया इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह पुरुष और महिला दोनों कैटेगिरी के T20I क्रिकेट में 600 से ज्यादा चौके लगाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गईं। मंधाना की शानदार पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और बाद में 95 रन से मुकाबला जीत लिया। मंधाना को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

स्मृति मंधाना के आसपास भी कोई नहीं

स्मृति के नाम अब T20I क्रिकेट में कुल 604 चौके दर्ज हैं। इस सूची में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 521 चौकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू 493 चौकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। पुरुष क्रिकेट में पाकिस्तान के बाबर आजम सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन वह भी मंधाना से पीछे हैं। बाबर ने T20I क्रिकेट में 477 चौके जड़े हैं। 

मंधाना सिर्फ बॉउंड्री के मामले में ही नहीं, बल्कि रन बनाने के मामले में भी टॉप 2 में शामिल हैं। उनके नाम महिला T20I क्रिकेट में 4475 रन दर्ज हैं। उनसे आगे केवल न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं, जिनके नाम 4720 रन हैं। हालांकि बेट्स मौजूदा T20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने वाली हैं, ऐसे में मंधाना के जल्द ही इस रिकॉर्ड पर कब्जा करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:

दीप्ति शर्मा ने एक विकेट लेकर रचा इतिहास, झूलन गोस्वामी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

FIFA World Cup 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फ्लॉप शो, कांगो ने पुर्तगाल की जीत का सपना तोड़ा

Latest Cricket News