1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मृति मंधाना ने छुआ बड़ा मुकाम, सूजी बेट्स को पछाड़ा, अब खतरे में मिताली राज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना ने छुआ बड़ा मुकाम, सूजी बेट्स को पछाड़ा, अब खतरे में मिताली राज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वूमेन्स एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स को पीछे छोड़कर दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया।

Smriti Mandhana- India TV Hindi
Image Source : AFP स्मृति मंधाना

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ACC वूमेन्स एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान स्मृति ने न्यूजीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज सूजी बेट्स को पीछे छोड़ते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बन गईं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप ए मुकाबले में स्मृति को यह रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए सिर्फ चार रन की जरूरत थी। उन्होंने भारतीय पारी की शुरुआत में ही थाईलैंड की स्पिनर फनिता माया की गेंद पर चौका लगाकर सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया।

स्मृति मंधाना का बड़ा कारनामा

स्मृति ने इस मुकाबले में 10 गेंदों पर 19 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने चार चौके लगाए, हालांकि, तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा रन लेने की कोशिश में वह रन आउट हो गईं। इसके बावजूद यह पारी उनके लिए ऐतिहासिक साबित हुई। स्मृति के नाम अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 10856 रन दर्ज हो गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला बल्लेबाजों की सूची में मिताली राज शीर्ष पर हैं। उनके नाम 10868 रन दर्ज हैं, जबकि स्मृति अब उनसे बेहद करीब पहुंच गई हैं। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स और वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर भी इस खास सूची में शामिल हैं।

मिताली राज के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर संकट

मिताली राज ने अपने इंटरनेशनल करियर में टेस्ट में 699, ODI में 7805 और T20I मुकाबलों में 2364 रन बनाए थे। वहीं, स्मृति के बल्ले से टेस्ट में 788, ODI में 5411 और T20I क्रिकेट में 4657 रन निकल चुके हैं। अब स्मृति के पास मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रचने का मौका है। मंधाना को  इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ 113 रन की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में 150 मैच खेलने वाली बनीं तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर

पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, भारतीय गेंदबाज का 74 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त

Latest Cricket News