1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नामीबिया की मेजबानी में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे खेलेगी टी20 ट्राई सीरीज, शेड्यूल का हुआ ऐलान

नामीबिया की मेजबानी में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे खेलेगी टी20 ट्राई सीरीज, शेड्यूल का हुआ ऐलान

नामीबिया की मेजबानी में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीम 28 अगस्त से टी20 ट्राई सीरीज खेलेगी, जिसके आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें सभी दस मैच विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे।

Aiden Markram, Gerhard Erasmus And Sikander Raza- India TV Hindi
Image Source : PTI एडन मारक्रम, गेरार्ड इरास्मस और सिकंदर रजा

नामीबिया क्रिकेट ने साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ खेली जाने वाली टी20 ट्राई सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है, जिसकी मेजबानी नामीबिया ही कर रहा है। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भी यही तीनों देश मिलकर संयुक्त रूप से कर रहे हैं और उस नजरिए ये तीनों देशों के बीच होने वाली यह टी20 सीरीज नामीबिया में क्रिकेट को आगे बढ़ाने में और मदद मिलेगी। इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 28 अगस्त को मेजबान नामीबिया और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच में 28 अगस्त को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 6 सितंबर को होगा, जिसमें सभी मैच विंडहोक में नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। साउथ अफ्रीका की टीम टी20 ट्राई सीरीज खत्म होने के बाद तीन वनडे मैचों की भी सीरीज नामीबिया के खिलाफ इसी दौरे पर खेलेगी और उसका पहला मैच 9 सितंबर को खेला जाएगा।

अफ्रीका टी20 कप को लेकर बढ़ाए गए कदम

एशिया कप की तरह अफ्रीका टी20 कप को लेकर कदम बढ़ाने की तरफ इस टी20 ट्राई सीरीज को देखा जा रहा है, लेकिन इसको लेकर फैसला साल 2027 में आने वाले फ्यूचर टूर प्लान पर निर्भर करेगा। इस टी20 ट्राई सीरीज के प्रसारण अधिकारों और टिकटों से होने वाली बिक्री से कमाई को क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन को दी जाएगी ताकि महाद्वीप में खेल को बढ़ावा दिया जा सके। साउथ अफ्रीका इस टी20 ट्राई सीरीज और वनडे सीरीज के लिए अपने प्रमुख खिलाड़ियों की जगह पर युवा प्लेयर्स को मौका दे सकती है, क्योंकि उनका आगामी इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। साउथ अफ्रीका को सितंबर महीने से लेकर जनवरी 2027 तक 8 टेस्ट मैचों की मेजबानी करनी है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन, बांग्लादेश के खिलाफ 2 और इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट खेलने हैं ऐसे में उनके लिए प्रमुख प्लेयर्स का वर्कलोड मैनेज करना एक बड़ी चुनौती रहने वाला है।

टी20 ट्राई सीरीज का रहेगा यह शेड्यूल

  • नामीबिया बनाम साउथ अफ्रीका - पहला मैच, 28 अगस्त (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 पर)
  • साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे - दूसरा मैच, 29 अगस्त (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 पर)
  • नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे - तीसरा मैच, 31 अगस्त (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 पर)
  • जिम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका - चौथा मैच, 1 सितंबर (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 पर)
  • नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे - पांचवां मैच, 3 सितंबर (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 पर)
  • नामीबिया बनाम साउथ अफ्रीका - छठा मैच, 4 सितंबर (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 पर)
  • फाइनल - 6 सितंबर (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 पर)

वनडे सीरीज के जरिए वर्ल्ड कप तैयारियों पर रहेंगी नजरें

साउथ अफ्रीका की टीम को इस दौरे पर टी20 ट्राई सीरीज खत्म होने के बाद मेजबान नामीबिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है, जिसके सभी मुकाबले विंडहोक में नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 9 सितंबर को होगा तो वहीं दूसरा और तीसरा वनडे मैच 11 और 13 सितंबर को खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के नजरिए से साउथ अफ्रीका के लिए यह वनडे सीरीज काफी अहम रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

जब सनथ जयसूर्या ने ठोक दिया टीम इंडिया के​ खिलाफ तिहरा शतक, सहवाग केवल 7 रन से ट्रिपल सेंचुरी से चूके

वैभव सूर्यवंशी को मिचेल मार्श ने छोड़ा पीछे, किसने लगाए हैं इस साल टी20 में सबसे ज्यादा छक्के?

Latest Cricket News