1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI और T20I सीरीज के लिए 2 अलग-अलग कप्तान घोषित, स्क्वाड का भी किया गया ऐलान; इन्हें मिली जगह

ODI और T20I सीरीज के लिए 2 अलग-अलग कप्तान घोषित, स्क्वाड का भी किया गया ऐलान; इन्हें मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने दोनों स्क्वाड की घोषणा कर दी है। टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को मौका मिला है।

Aiden Markram- India TV Hindi
Image Source : GETTY एडन माक्ररम

साउथ अफ्रीका की टीम अगस्त के महीने में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे और तीन मैचों की सीरीज खेलेगी। अब इन दोनों सीरीज के लिए अफ्रीकी स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। वनडे में टेम्बा बावुमा और टी20 में एडन माक्ररम कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ट्राई सीरीज में माक्ररम को रेस्ट दिया गया था। दूसरी तरफ हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से बावुमा WTC फाइनल के बाद से ही बाहर हैं और अब उनकी वापसी हुई है।

टीम में सीनियर प्लेयर्स की हुई वापसी

साउथ अफ्रीकी टीम के मुख्य कोच शुक्ररी कॉनराड ने कहा कि WTC फाइनल के बाद हमारे सीनियर प्लेयर्स की टीम में वापसी हुई है। उनका अनुभव टीम के लिए बहुमूल्य है। हम दोनों फॉर्मेट में एक मजबूत टीम तैयार करना चाहते हैं। अब से हर सीरीज अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप और 2027 में घरेलू मैदान पर होने वाले वनडे विश्व कप के लिए हमारी टीम को आकार देने में अहम भूमिका निभाएगी। ऑस्ट्रेलिया का दौरा कभी भी आसान नहीं होता है और वहां हमारी हर विभाग में परीक्षा होती है।

प्रेनेलन सुब्रायन को पहली बार मिला वनडे टीम में मौका

प्रेनेलन सुब्रायन को पहली बार वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने जिम्बाब्वे में टेस्ट में डेब्यू किया था और अच्छा प्रदर्शन किया था। लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने पिछले कुछ समय से टी20 क्रिकेट में बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उनको भी वनडे और टी20 दोनों टीमों में जगह मिली है।

पहले खेली जाएगी टी20 सीरीज

साउथ अफ्रीकी टीम में स्टार बल्लेबाजों की भरमार है। स्क्वाड में एडन माक्ररम, रेयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं। इसके अलावा टीम में नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी और कागिसो रबाडा जैसे गेंदबाज हैं, जो कातिलाना गेंदाबजी में माहिर हैं। अफ्रीकी टीम 10, 12 और 16 अगस्त को टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद 19, 22 और 24 अगस्त को वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

वनडे और टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम:

टी20 टीम: एडन माक्ररम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनेलन सुब्रायन, रासी वैन डेर डूसन।

वनडे टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, टोनी डी जोरजी, एडन माक्ररम, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनेलन सुब्रायन।

यह भी पढ़ें:

एशिया कप 2025 में होगी भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर, इतनी टीमें लेंगी हिस्सा

ऋषभ पंत बाहर; इस भारतीय खिलाड़ी के हाथ आया सुनहरा मौका; स्क्वाड में मिलेगी एंट्री

Latest Cricket News