A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs SA: साउथ अफ्रीका ने प्लेइंग XI में किया दो बदलाव, 27 साल के ऑलराउंडर को मिला डेब्यू का मौका

ENG vs SA: साउथ अफ्रीका ने प्लेइंग XI में किया दो बदलाव, 27 साल के ऑलराउंडर को मिला डेब्यू का मौका

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच साउथैम्पटन में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

ENG vs SA- India TV Hindi
Image Source : AP इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 7 सितंबर को साउथैम्पटन में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड ने इस मैच के लिए प्लेइंग XI का ऐलान एक दिन पहले ही कर दिया था। वहीं साउथ अफ्रीकी टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं।

कोडी युसूफ को मिला डेब्यू करने का मौका

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI की बात करें तो उन्होंने वियान मुल्डर और कोडी युसूफ को टीम में शामिल किया है। कोडी युसूफ की बात करें तो उन्हें आज वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला है। 27 साल के ऑलराउंडर कोडी युसूफ साउथ अफ्रीका के लिए दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में आज वह साउथ अफ्रीकी टीम के लिए अपना पहला वनडे मैच खेलेंगे।

कोडी युसूफ के आंकड़े टेस्ट क्रिकेट में

कोडी युसूफ की बात करें तो वह टीम में एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए अब तक दो मैच खेले हैं, जहां उन्होंने बल्ले से 35 रन बनाए हैं, वहीं गेंदबाजी में 10 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। टी-20 के आंकड़ों की बात करें तो वहां उन्होंने अब तक 40 मैचों में 97 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में कुल 36 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

टॉस के बाद टेम्बा बावुमा ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे, सुबह का मैच होगा और पिच से गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। हमने टीम में दो बदलाव किए हैं। वियान मुल्डर अपनी बीमारी के बाद वापस आ गए हैं। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और साथ मिलकर खेलने का अनुभव काफी अच्छा रहा है।

ENG vs SA: तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कोडी यूसुफ, नंद्रे बर्गर

इंग्लैंड: जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद

यह भी पढ़ें

इस खिलाड़ी के लिए टीम इंडिया के दरवाजे हुए बंद, आकाश चोपड़ा के बयान से मची खलबली

सिकंदर रजा ने की 1347 विकेट लेने वाले महान गेंदबाज की बराबरी, वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ा

Latest Cricket News