1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा महाकीर्तिमान, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा महाकीर्तिमान, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम

साउथ अफ्रीका ने लगातार दूसरे ODI मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की ODI सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

SA vs AUS- India TV Hindi
Image Source : GETTY साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया

AUS vs SA: साउथ अफ्रीकी टीम शानदार फॉर्म में हैं। साउथ अफ्रीका ने हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट सीरीज का खिताब पहली बार जीतकर इतिहास रचा था। अफ्रीकी टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर यह कारनामा किया था। अब साउथ अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराकर तहलका मचा दिया है। 

दरअसल, साउथ अफ्रीका की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और 3 मैचों की ODI सीरीज खेल रही है। पहले ODI मैच में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 98 रनों से करारी शिकस्त दी थी। अब दूसरे ODI मैच में भी शानदार जीत दर्ज करते हुए साउथ अफ्रीका ने ODI सीरीज पर कब्जा कर लिया है। दूसरे ODI में 84 रनों से जीत दर्ज करते हुए साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इसके साथ ही अफ्रीकी टीम ने ODI क्रिकेट में नया कीर्तिमान रच दिया है।

साउथ अफ्रीका का बड़ा करिश्मा

साउथ अफ्रीकी की टीम ने 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI सीरीज जीतने का करिश्मा कर दिया है। साउथ अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये 9वीं ODI सीरीज जीत है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI सीरीज जीतने के मामले में दूसरे पायदान पर इंग्लैंड है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 21 ODI सीरीज खेली गई हैं। इसमें इंग्लिश टीम ने 8 बार ODI सीरीज अपने नाम की है। टीम इंडिया 6 सीरीज जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा द्विपक्षीय ODI सीरीज जीत (कम से कम 3 मैच सीरीज)

  • 9 - साउथ अफ्रीका (15)*
  • 8 - इंग्लैंड (21)
  • 6 - भारत (14)
  • 4 - श्रीलंका (8)
  • 4 - पाकिस्तान (11)
  • 2 - वेस्टइंडीज (11)
  • 2 - न्यूजीलैंड (14)

साउथ अफ्रीका की लगातार 5वीं ODI सीरीज जीत 

गौरतलब है कि ODI क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका का शानदार प्रदर्शन 2016-17 से जारी है। साउथ अफ्रीका की टीम ने लगातार 5वीं ODI सीरीज में साउथ अफ्रीका को मात दी है। 2016-17 के बाद से यह दूसरी बार है जब साउथ अफ्रीकी ने ऑस्ट्रेलिया के घर में ODI सीरीज अपने नाम की है। इससे साउथ अफ्रीकी टीम के दबदबे का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Latest Cricket News