1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेवाल्ड ब्रेविस कर सकते हैं ODI डेब्यू, मैच से पहले कप्तान बावुमा ने दिया हिंट

डेवाल्ड ब्रेविस कर सकते हैं ODI डेब्यू, मैच से पहले कप्तान बावुमा ने दिया हिंट

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच 19 अगस्त को खेला जाएगा। इस मैच में साउथ अफ्रीका के धाकड़ खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस को वनडे डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

Dewald Brevis- India TV Hindi
Image Source : GETTY डेवाल्ड ब्रेविस

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच 19 अगस्त को कैजली स्टेडियम केर्न्स में खेला जाएगा। इस मैच में साउथ अफ्रीका के धाकड़ युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को वनडे डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इस बात का संकेत साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। इससे पहले खेली गई टी-20 सीरीज में डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार प्रदर्शन किया था।तीन मैचों की सीरीज में ब्रेविस ने 180 रन बनाए, जिसमें एक शानदार शतक भी शामिल है।

डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर टेम्बा बावुमा ने क्या कहा?

वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेम्बा बावुमा ने कहा कि आगे आने वाली वनडे सीरीज में ब्रेविस को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। जब टीम में नए चेहरे आते हैं तो उत्साह बढ़ जाता है। ब्रेविस पर सभी की निगाहें हैं, उन्होंने अपने प्रदर्शन से दिखाया है कि वो क्या कर सकते हैं। मैं उत्साहित हूं ये देखने के लिए कि वह वनडे क्रिकेट में क्या नया लाते हैं?

साउथ अफ्रीका के हेड कोच ने भी की डेवाल्ड ब्रेविस की तारीफ

साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुक्री काॅनरड ने भी डेवाल्ड ब्रेविस की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कभी-कभी हम जरूरत से ज्यादा विनम्र हो जाते हैं। हम दुनिया को अपनी काबिलियत का सही अंदाजा नहीं देते। जैसे डेवाल्ड ब्रेविस करते हैं। जाहिर है कि उनकी उम्र बढ़ेगी, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह 22 साल के खिलाड़ी की तरह खेलते रहेंगे। कभी-कभी, अनुभव के साथ, खिलाड़ी अपने खेलने के तरीके में बदलाव कर लेते हैं।

बदलाव के दौर से गुजर रही है साउथ अफ्रीका की टीम

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका की टीम इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रही है। हेनरिक क्लासेन के रिटायरमेंट के बाद से अफ्रीकी टीम के लिए यह पहला वनडे मैच होगा। इस सीरीज में उनके पास मिडिल ऑर्डर में डेविड मिलर भी नहीं होंगे। ऐसे में ट्रिस्टन स्टब्स के साथ डेवाल्ड ब्रेविस को मिडिल ऑर्डर में खेलने का मौका मिल सकता है। अब ब्रेविस वनडे में कैसा प्रदर्शन करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें

अब गेंदबाजी में कमाल दिखा रहे हैं ऋतुराज गायकवाड़, बुची बाबू ट्रॉफी में कुछ यूं चटकाया विकेट, देखें VIDEO

Women The Hundred लीग में इस टीम ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, बना डाला ऐतिहासिक कीर्तिमान

Latest Cricket News