A
Hindi News खेल क्रिकेट SRH vs DC: हैदराबाद में गेंदबाज करेंगे राज या बल्लेबाज बरपाएंगे कहर, ये रही पिच रिपोर्ट

SRH vs DC: हैदराबाद में गेंदबाज करेंगे राज या बल्लेबाज बरपाएंगे कहर, ये रही पिच रिपोर्ट

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज अपने घर में दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती का सामना करने उतरेगी। SRH के लिए ये मैच करो या मरो का मुकाबला है।

IPL 2025- India TV Hindi Image Source : INDIA TV SRH बनाम DC

IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद को चौथी जीत का बेसब्री से इंतजार है। पाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर काबिज SRH का ये इंतजार आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में समाप्त हो सकता है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में SRH का लक्ष्य घरेलू फैंस को जीत का तोहफा देने का होगा। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ SRH जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा। IPL के मौजूदा सीजन में SRH की टीम 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत ही हासिल कर सकी है जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टूर्नामेंट में खुद को बनाए रखने के लिए आज का मैच हैदराबाद के लिए काफी अहम हैं। अगर SRH आज दिल्ली से हार जाती है, टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम 12 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर हैं। दिल्ली के नाम 10 मैचों में 6 जीत दर्ज हैं। 

हेड टू हेड रिकॉर्ड

SRH और दिल्ली के बीच अभी तक IPL में 25 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें हैदराबाद की टीम ने 13 जीत दर्ज की है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैच अपने नाम किए हैं। हालांकि, पिछले 5 मैचों में दिल्ली की टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की है जबकि हैदराबाद को सिर्फ 2 जीत नसीब हुई हैं।

SRH vs DC मैच डिटेल्स

  • तारीख: 5 मई 2025
  • दिन: सोमवार
  • समय: 7:30 PM
  • टॉस: 7:00 PM
  • वेन्यू: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
  • कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

हैदराबाद की पिच रिपोर्ट 

हैदराबाद में इस अच्छी-खासी गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से पिच सूखी और सख्त है। ऐसे में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 200+ स्कोर बनने की उम्मीद है। बल्लेबाजों को यहां की पिच खूब रास आती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलने की उम्मीद है। ओस यहां ज्यादा देखने को नहीं मिलती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर लगाना चाहेगी। मौसम की बात की जाए तो मैच के दौरान आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है, बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 23°C से 37°C के बीच रहेगा।

Latest Cricket News