SRH vs DC: IPL 2026 में 21 अप्रैल को 31वां मुकाबला खेला गया, जिसमें 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। मेजबान SRH ने दिल्ली कैपिटल्स को रनों से मात दी और सीजन की चौथी जीत अपने नाम की। इस तरह SRH की टीम पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाकर चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई।
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने धमाका कर दिया। अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक की बदौलत SRH की टीम 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 242 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों में नाबाद 135 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 10 छक्के जड़ने का कारनामा किया। ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने 37-37 रनों का योगदान दिया। कप्तान ईशान किशन ने 25 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी में सिर्फ कप्तान अक्षर पटेल का खाता खुल सका। उन्हें एक सफलता मिली। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एंगिडी
DC इम्पैक्ट सब: करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, आकिब नबी
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
SRH इम्पैक्ट सब: आर स्मरण, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टन, दिलशान मदुशंका और हर्षल पटेल।
Latest Cricket News