1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs KKR Dream11 Prediction: सुनील नरेन या अभिषेक शर्मा, बहुत सोच-समझकर चुनें अपना कप्तान

SRH vs KKR Dream11 Prediction: सुनील नरेन या अभिषेक शर्मा, बहुत सोच-समझकर चुनें अपना कप्तान

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी और सत्र का समापन जीत के साथ करने की कोशिश करेगी।

IPL 2025- India TV Hindi
Image Source : AP SRH बनाम KKR

IPL 2025 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आज शाम यानी 25 मई को अपने आखिरी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीत से अपने अभियान का समापन करना चाहेंगी। दिलचस्प बात यह है कि जब इन दोनों टीमों ने 2024 में आखिरी बार एक-दूसरे का सामना किया था, तब वह IPL फाइनल था। उस मैच में श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली केकेआर ने पैट कमिंस की कप्तानी वाली SRH को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी थी। अब दोनों टीमें एक बार फिर भले ही खिताबी दौड़ से बाहर हैं, लेकिन सम्मान की इस जंग में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी।

हाल ही में एसआरएच ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 42 रन से हराकर अपने आत्मविश्वास को मजबूत किया है। वहीं, कोलकाता ने अपना पिछला मुकाबला 7 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेला था। बेंगलुरु में बारिश के कारण आरसीबी के खिलाफ 17 मई को होने वाला मैच रद्द हो गया, जिससे केकेआर की प्लेऑफ की अंतिम उम्मीदें भी टूट गईं। अब रहाणे की टीम फैंस को जीत के साथ अलविदा कहना चाहेगी। 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी लाइन-अप, जिसमें ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं, बड़े स्कोर की उम्मीद कर रही होगी। दूसरी ओर, केकेआर को भी अपने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 

SRH vs KKR मैच डिटेल्स

  • वेन्यू: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली 
  • तारीख: 25 मई 2025
  • दिन: रविवार
  • समय: शाम 7:30 बजे (IST) 
  • टॉस: 7:00 बजे (IST) 
  • कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन 

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नॉर्खिया

SRH vs KKR Dream11 प्रिडिक्शन

  • विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, इशान किशन
  • बल्लेबाज: अजिंक्य रहाणे, ट्रेविस हेड, अंगकृष रघुवंशी
  • ऑलराउंडर: सुनील नरेन (कप्तान), अभिषेक शर्मा (उप-कप्तान), आंद्रे रसेल
  • गेंदबाज: पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, ईशान मलिंगा।

Latest Cricket News