SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 5 विकेट से मुकाबला किया अपने नाम, ऋषभ पंत ने खेली कप्तानी पारी
SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 157 रनों के टारगेट का पीछा 19.5 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर करते हुए इस सीजन में अपनी जीत का खाता खोल लिया है।

SRH vs LSG Match IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 10वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के बीच में खेला गया। इस मैच को लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम 5 विकेट से अपने नाम करने के साथ आईपीएल 2026 सीजन में अपनी जीत का खाता खोलने में कामयाब रहे। इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रनों का स्कोर बनाया था।
सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली, जिसमें उन्होंने पावरप्ले में ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। वहीं 10 ओवर्स में 35 रन ही बनाने में कामयाब हो सके थे। इसके बाद नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने 5वें विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी करने के साथ टीम को इस मुकाबले में लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। हेनरिक क्लासेन के बल्ले से इस मैच में 62 और नीतीश रेड्डी ने 56 रनों की पारी खेली। लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि दिग्वेश राठी और एम. सिद्धार्थ ने 1-1 विकेट लिया।
लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम की टारगेट का पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट 37 के स्कोर पर मिचेल मार्श के रूप में गंवा दिया था। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने एक छोर से पारी को संभालने के साथ एडन माक्ररम के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की। माक्ररम के 45 रन बनाकर पवेलियन लौटने के साथ ये मुकाबला कुछ समय के रोमांचक जरूर हो गया था, लेकिन ऋषभ पंत ने 68 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ टीम को 19.5 ओवर्स में जीत दिलाकर वापस लौटे। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी में हर्ष दुबे ने 2 विकेट हासिल किए तो वहीं ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया।
Live updates : SRH vs LSG IPL 2026 Match 10 Live Score
-
April 05, 2026 7:13 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 5 विकेट से दर्ज की जीत
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 157 रनों के टारगेट का पीछा 19.5 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर करते हुए इस सीजन में अपनी जीत का खाता खोल लिया है। इस मैच में एलएसजी को जीत दिलाने में उनके कप्तान ऋषभ पंत ने बल्ले से अहम भूमिका निभाते हुए 68 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली।
-
April 05, 2026 6:59 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अब्दुल समद लौटे पवेलियन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने 157 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 18वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना 5वां विकेट अब्दुल समद के रूप में 139 के स्कोर पर गंवाया है। समद इस मैच में 16 रन बनाकर हर्ष दुबे का शिकार बने।
-
April 05, 2026 6:47 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
15 ओवर्स में लखनऊ का स्कोर 115 रन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ 157 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने 15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 115 रनों का स्कोर बना लिया है। ऋषभ पंत 34 और अब्दुल समद 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। लखनऊ को अब जीत के लिए 30 गेंदों में 43 रन और बनाने हैं।
-
April 05, 2026 6:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
निकोलस पूरन एक रन बनाकर हुए आउट
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 157 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 14वें ओवर की पहली गेंद पर अपना चौथा विकेट 105 के स्कोर पर निकोलस पूरन के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ एक रन बनाकर रन आउट हो गए।
-
April 05, 2026 6:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आयुष बदोनी 12 रन बनाकर हुए आउट
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ 157 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर अपना तीसरा विकेट 102 के स्कोर पर आयुष बदोनी के रूप में गंवा दिया है, जो 12 रन बनाकर हर्ष दुबे का शिकार बने।
-
April 05, 2026 6:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 11 ओवर्स में बनाए 89 रन
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 157 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 11 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 21 और आयुष बदोनी 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। लखनऊ को अब जीत हासिल करने के लिए बची 54 गेंदों में 69 रन और बनाने हैं।
-
April 05, 2026 6:16 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
एडन माक्ररम लौटे पवेलियन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 157 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने अपना दूसरा विकेट 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर एडन माक्ररम के रूप में 77 के स्कोर पर गंवा दिया है, जो 45 रनों की पारी खेलने के बाद शिवांग कुमार का शिकार बने।
-
April 05, 2026 6:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
8 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर
8 ओवर का खेल खत्म होने तक लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 7 और मार्करम 45 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। यहां से लखनऊ को जीत के लिए 72 बॉल में 90 रन की जरूरत है।
-
April 05, 2026 5:51 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
LSG को लगा पहला झटका
लखनऊ की टीम को पहला झटका मिचेल मार्श का रूप में लगा है। वह 12 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद नंबर 3 पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए हैं। पांच ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 38 रन है।
-
April 05, 2026 5:41 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
3 ओवर के बाद LSG का स्कोर
तीन ओवर का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। मारक्रम और मार्श टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। यहां से हैदराबाद को अभी पहले विकेट की तलाश है।
-
April 05, 2026 5:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
मिचेल मार्श और एडन माक्ररम ओपनिंग में उतरे
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम को 157 रनों का टारगेट मिला है, जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग में मिचेल मार्श के साथ एडन माक्ररम उतरे हैं।
-
April 05, 2026 5:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर्स में बनाए 156 रन
सनराइजर्स हैदराबाज ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 156 रनों का स्कोर बनाया है। हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी में हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी के बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे।
-
April 05, 2026 5:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
नीतीश रेड्डी 56 रन बनाकर लौटे पवेलियन
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना 5वां विकेट 142 के स्कोर पर 18वें ओवर की चौथी गेंद पर नीतीश रेड्डी के रूप में गंवा दिया है, जो 56 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे।
-
April 05, 2026 4:51 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
16 ओवर्स में सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 123 रन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासेन 50 और नीतीश रेड्डी 49 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 05, 2026 4:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
14 ओवर के बाद स्कोर
14 ओवर का खेल खत्म होने तक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी के बीच 41 बॉल में 66 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।
-
April 05, 2026 4:27 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 ओवर्स में बनाए 51 रन
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 11 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासेन 16 और नीतीश रेड्डी 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 05, 2026 4:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
9 ओवर्स में सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 31 रन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चार विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासेन 5 और नीतीश रेड्डी तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 05, 2026 4:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
9 ओवर्स में सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 31 रन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चार विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासेन 5 और नीतीश रेड्डी तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 05, 2026 4:07 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
लियम लिविंगस्टन 14 रन बनाकर हुए आउट
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8वें ओवर की पहली गेंद पर अपना चौथा विकेट लियम लिविंगस्टन के रूप में 26 के स्कोर पर गंवा दिया है। लियम लिविंगस्टन इस मैच में 20 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
-
April 05, 2026 4:00 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 ओवर्स में बनाए 22 रन
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। लियम लिविंगस्टन 12 और हेनरिक क्लासेन एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 05, 2026 3:52 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ईशान किशन एक रन बनाकर लौटे पवेलियन
सनराइजर्स हैदराबाद टीम की लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में काफी खराब शुरुआत देखने को मिली है, जिसमें उन्होंने अपना तीसरा विकेट चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर 11 के स्कोर पर कप्तान ईशान किशन के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ एक रन बनाकर प्रिंस यादव का शिकार बने।
-
April 05, 2026 3:43 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ट्रैविस हेड 7 रन बनाकर हुए आउट
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उनकी शुरुआत काफी खराब देखने को मिली है और उन्होंने अपना दूसरा विकेट तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ट्रैविस हेड के रूप में 8 के स्कोर पर गंवा दिया। हेड इस मैच में 7 के निजी स्कोर पर मोहम्मद शमी का शिकार बने।
-
April 05, 2026 3:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अभिषेक शर्मा को मोहम्मद शमी ने भेजा पवेलियन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अपना पहला विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में एक के स्कोर पर गंवा दिया। अभिषेक शर्मा को मोहम्मद शमी ने डक पर पवेलियन भेजा।
-
April 05, 2026 3:32 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ओपनिंग में उतरे
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में टॉस हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग में ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी उतरी है।
-
April 05, 2026 3:17 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इस मैच में दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
सनराइजर्स हैदराबाद के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट - ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी, जीशान अंसारी।
लखनऊ सुपर जाएंट्स के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट - आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्टजे, हिम्मत सिंह।
-
April 05, 2026 3:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम की प्लेइंग 11 इस तरह से है - मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडन माक्ररम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
-
April 05, 2026 3:13 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की प्लेइंग 11 इस तरह से है - ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।
-
April 05, 2026 3:05 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जीता टॉस
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 10वां लीग मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
-
April 05, 2026 2:57 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
लखनऊ सुपर जाएंट्स का आईपीएल 2026 में स्क्वाड
मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडन माक्ररम, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह।
-
April 05, 2026 2:51 PM (IST) Posted by Vanson Soral
हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ की टीम का पलड़ा भारी देखने को मिला है। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम इन 6 मैचों में से 4 को अपने नाम करने में कामयाब रही है, तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2 मैचों को ही जीतने में सफल हो सकी है।
-
April 05, 2026 2:33 PM (IST) Posted by Vanson Soral
सनराइजर्स की लखनऊ से भिड़ंत
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 5 अप्रैल को दो मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के बीच में खेला जाएगा।