A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने घर पर लखनऊ की चुनौती, Head To Head में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने घर पर लखनऊ की चुनौती, Head To Head में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

SRH vs LSG: आईपीएल 2026 सीजन का 10वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच अभी तक आईपीएल में एक-दूसरे के खिलाफ कड़ी टक्कर देखने को मिली है।

SRH vs LSG- India TV Hindi
Image Source : AP सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 5 अप्रैल को दो मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के बीच में खेला जाएगा। हैदराबाद टीम की शुरुआत इस सीजन में अच्छी नहीं रही थी, जिसमें उन्हें अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला और उसे 65 रनों से जीतने में कामयाब रहे। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अभी इस सीजन में सिर्फ एक मैच खेला है और उसमें उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसा रहा दोनों टीमों के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के बीच में इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ की टीम का पलड़ा भारी देखने को मिला है। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम इन 6 मैचों में से 4 को अपने नाम करने में कामयाब रही है, तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2 मैचों को ही जीतने में सफल हो सकी है। हालांकि दोनों टीमों के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इस मैच में साफतौर पर सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी दिख रहा है, जिसकी सबसे बड़ी वजह उनका खतरनाक बल्लेबाजी क्रम है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच में अब तक आईपीएल में कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं और उसमें से लखनऊ की टीम ने जहां 2 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद एक मैच ही जीतने में कामयाब हो सकी है।

ऋषभ पंत पर रहेगी सभी की नजरें

लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत के लिए ये सीजन बतौर कप्तान और बल्लेबाज काफी अहम रहने वाला है, जिसमें वह आगाज तो शानदार करने में सफल नहीं हो सके। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में ऋषभ पंत ने मिचेल मार्श के साथ ओपनिंग की थी, लेकिन वह 9 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में अब इस मुकाबले में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें उनसे हैदराबाद की बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर किया बड़ा कारनामा, बन गई इस मामले में IPL में सबसे तेज भारतीय जोड़ी

RCB vs CSK मैच में भुवनेश्वर कुमार के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, एक विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास

Latest Cricket News