SRH vs MI: मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से मुकाबला किया अपने नाम, रोहित ने खेली शानदार 70 रनों की पारी
SRH vs MI: आईपीएल 2025 के 41वें लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से मात देने के साथ इस सीजन अपनी 5वीं जीत हासिल की है।

SRH vs MI: आईपीएल 2025 का 41वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया जिसे मुंबई इंडियंस की टीम ने 7 विकेट से अपने नाम किया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी में काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें वह 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सके। हैदराबाद ने अपने पहले 4 विकेट सिर्फ 13 के स्कोर पर गंवा दिए थे, इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने एक छोर से पारी को संभालते हुए 71 रनों की बेहतरीन पारी खेली जिसमें उन्हें अभिनव मनोहर का साथ मिला जिन्होंने 43 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने 4, दीपक चाहर ने 2 जबकि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट हासिल किया।
मुंबई इंडियंस की टीम ने इस टारगेट को 15.4 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी में रोहित शर्मा का कमाल देखने को मिला जिन्होंने कुल 70 रनों की पारी खेली तो वहीं इसके अलावा सूर्यकुमार यादव के बल्ले से भी 40 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
यहां पर देखिए सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का स्कोर
Live updates : IPL 2025 Match 41th SRH vs MI Live Score Update
-
April 23, 2025 10:48 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई की टीम ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। मुंबई की टीम के तरफ से सबसे अधिक रोहित शर्मा 70 रन और सूर्यकुमार यादव 40 रन बनाए हैं। वहीं हैदराबाद की टीम के तरफ से जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा और जयदेव उनादकट को 1-1 विकेट मिले हैं।
-
April 23, 2025 10:44 PM (IST) Posted by Intern Khabar
15 ओवर्स के बाद मुंबई को स्कोर
15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए हैं। मुंबई को जीत के लिए 30 गेंदों में 7 रन चाहिए।
-
April 23, 2025 10:42 PM (IST) Posted by Intern Khabar
रोहित शर्मा हुए आउट
रोहित शर्मा के रूप में मुंबई की टीम को लगा तीसरा झटका। उन्हें 70 रन के स्कोर पर ईशान मलिंगा ने पवेलियन भेजा है।
-
April 23, 2025 10:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
13 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर
13 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने दो विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा 55 रन और सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर मौजूद हैं। मुंबई को जीत के लिए 42 गेंदों में 38 रन चाहिए।
-
April 23, 2025 10:20 PM (IST) Posted by Intern Khabar
11वें ओवर में आए 6 रन
11 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। मुंबई की टीम को जीत के लिए 54 गेंदों में 59 रन और बनाने हैं।
-
April 23, 2025 10:18 PM (IST) Posted by Intern Khabar
रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 23, 2025 10:13 PM (IST) Posted by Intern Khabar
विल जैक्स हुए आउट
विल जैक्स के रूप में मुंबई की टीम को लगा दूसरा झटका। उन्हें 22 रन के स्कोर पर जीशान अंसारी ने पवेलियन भेजा है।
-
April 23, 2025 10:11 PM (IST) Posted by Intern Khabar
9 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर
9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। मुंबई की टीम को जीत के लिए 66 गेंदों में 68 रन और बनाने हैं।
-
April 23, 2025 10:07 PM (IST) Posted by Intern Khabar
8वें ओवर में आए 9 रन
8 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए हैं। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 23, 2025 10:03 PM (IST) Posted by Intern Khabar
7वें ओवर में आए 4 रन
7 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट खोकर 60 रन बनाए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा और विल जैक्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 23, 2025 9:56 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद मुंबई का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट गंवाकर 56 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा 27 रन और विल जैक्स 18 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 23, 2025 9:46 PM (IST) Posted by Intern Khabar
चौथे ओवर में आए 13 रन
4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बनाए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा 25 रन और विल जैक्स 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 23, 2025 9:41 PM (IST) Posted by Intern Khabar
3 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर
3 ओवर्स का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने एक विकेट खोकर 30 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा और विल जैक्स बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 23, 2025 9:35 PM (IST) Posted by Intern Khabar
रयान रिकेलटन हुए आउट
रयान रिकेलटन के रूप में मुंबई ने गंवाया पहला विकेट। उन्हें जयदेव उनादकट ने पवेलियन भेजा है।
-
April 23, 2025 9:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पहले ओवर में आए 8 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 8 रन बनाए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा और रयान रिकेलटन मौजूद हैं।
-
April 23, 2025 9:26 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मुंबई की पारी हुई शुरू
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम के तरफ से ओपन करने रोहित शर्मा और रयान रिकेलटन आए हैं। वहीं हैदराबाद की टीम के तरफ से गेंदबाजी करने पैट कमिंस आए हैं।
-
April 23, 2025 9:11 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हैदराबाद ने मुंबई को 144 रनों का टारगेट दिया
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए हैं और मुंबई को 144 रनों का लक्ष्य दिया है। हैदराबाद की टीम के तरफ से सबसे अधिक हेनरिक क्लासेन 71 रन और अभिनव मनोहर 43 रन बनाए हैं। वहीं मुंबई की टीम के तरफ से 4 विकेट ट्रेंट बोल्ट, 2 विकेट दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या और बुमराह को 1-1 विकेट मिले हैं।
-
April 23, 2025 9:08 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हैदराबाद को लगा 7वां झटका
अभिनव मनोहर के रूप में हैदराबाद की टीम को 7वां झटका लगा है। उन्हें 43 रन के स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा है।
-
April 23, 2025 9:05 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हैदराबाद को लगा छठा झटका
हेनरिक क्लासेन के रूप में हैदराबाद की टीम को छठा झटका लगा है। उन्हें 71 रन के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा है।
-
April 23, 2025 8:59 PM (IST) Posted by Intern Khabar
18वें ओवर में आए 13 रन
18 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए हैं। क्रीज पर अभिनव मनोहर 33 रन और हेनरिक क्लासेन 63 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 23, 2025 8:49 PM (IST) Posted by Intern Khabar
16 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर
16 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट खोकर 99 रन बना लिए हैं। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 23, 2025 8:42 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हेनरिक क्लासेन ने जड़ा अर्धशतक
हैदराबाद की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 23, 2025 8:40 PM (IST) Posted by Intern Khabar
14वें ओवर में आए 4 रन
14 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिनव मनोहर 10 रन और हेनरिक क्लासेन 45 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
April 23, 2025 8:35 PM (IST) Posted by Intern Khabar
13 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर
13 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए हैं। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 23, 2025 8:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मिचेल सेंटनर के ओवर में आए 1 रन
11 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट खोकर 69 रन बनाए हैं। क्रीज पर अभिनव मनोहर 1 रन और हेनरिक क्लासेन 42 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
April 23, 2025 8:27 PM (IST) Posted by Intern Khabar
10वें ओवर में आए 16 रन
10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट गंवाकर 68 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिनव मनोहर और हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं।
-
April 23, 2025 8:22 PM (IST) Posted by Intern Khabar
9 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर
9 ओवर्स का खेल होने तक हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिनव मनोहर 1 रन और हेनरिक क्लासेन 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 23, 2025 8:17 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हार्दिक पांड्या के ओवर में आए 2 रन
8 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट खोकर 37 रन बनाए हैं। क्रीज पर अभिनव मनोहर और हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं।
-
April 23, 2025 8:12 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हैदराबाद को लगा 5वां झटका
अनिकेत वर्मा के रूप में हैदराबाद की टीम को 5वां झटका लगा है। उन्हें 12 रन के स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा है।
-
April 23, 2025 8:10 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मिचेल सेंटनर के ओवर में आए 7 रन
7 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 4 विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अनिकेत वर्मा 12 रन और हेनरिक क्लासेन 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 23, 2025 8:06 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दीपक चाहर के ओवर में आए 6 रन
7 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 30 रन बनाए हैं। क्रीज पर अनिकेत वर्मा और हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 23, 2025 8:02 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद हैदराबाद का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 4 विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अनिकेत वर्मा 9 रन और हेनरिक क्लासेन 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 23, 2025 7:58 PM (IST) Posted by Intern Khabar
5 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर
5 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 15 रन बनाए हैं। क्रीज पर अनिकेत वर्मा और हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 23, 2025 7:54 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हैदराबाद को लगा चौथा झटका
नितीश कुमार रेड्डी के रूप में हैदराबाद की टीम को चौथा झटका लगा है। उन्हें 2 रन के स्कोर पर दीपक चाहर ने पवेलियन भेजा है।
-
April 23, 2025 7:53 PM (IST) Posted by Intern Khabar
ट्रेंट बोल्ट के ओवर में आए 1 रन
4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद की टीम ने 3 विकेट खोकर 13 रन बनाए हैं। क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं।
-
April 23, 2025 7:50 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हैदराबाद को लगा तीसरा झटका
अभिषेक शर्मा के रूप में हैदराबाद की टीम को तीसरा झटका लगा है। उन्हें 8 रन के स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा है।
-
April 23, 2025 7:47 PM (IST) Posted by Intern Khabar
3 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर
3 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद हैदराबाद की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 12 रन बनाए हैं। क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 23, 2025 7:43 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हैदराबाद को लगा दूसरा झटका
ईशान किशन के रूप में हैदराबाद की टीम को दूसरा झटका लगा है। उन्हें दीपक चाहर ने पवेलियन भेजा है।
-
April 23, 2025 7:39 PM (IST) Posted by Intern Khabar
ट्रैविस हेड हुए आउट
ट्रैविस हेड के रूप में हैदराबाद की टीम को पहला झटका लगा है। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा है।
-
April 23, 2025 7:36 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पहले ओवर में आए 2 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद हैदराबाद की टीम ने 2 रन बनाए हैं। क्रीज पर अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड मौजूद हैं।
-
April 23, 2025 7:31 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हैदराबाद की पारी हुई शुरू
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में हैदराबाद की टीम के तरफ से ओपनिंग करने अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड आए हैं। वहीं मुंबई की टीम के तरफ से गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए हैं।
-
April 23, 2025 7:08 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर्स
SRH : अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, मोहम्मद शमी
MI : रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज -
April 23, 2025 7:07 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हैदराबाद की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा
-
April 23, 2025 7:06 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मुंबई की प्लेइंग XI
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर
-
April 23, 2025 7:01 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मुंबई ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
-
April 23, 2025 6:48 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं। जिसमें से हैदराबाद ने 10 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई की टीम को 14 मैचों में जीत मिली है।
-
April 23, 2025 6:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
हैदराबाद का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यह बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। इस मैदान पर पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए थे। वहीं हैदराबाद के बल्लेबाजों ने सपाट विकेटों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अनुकूल पिच पर खेलने से हैदराबाद की टीम को खोई हुई लय को हासिल करने का सुनहरा मौका मिलेगा।
-
April 23, 2025 6:14 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मुंबई का स्क्वॉड
रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, कर्ण शर्मा, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवॉन जैकब्स, विग्नेश पुथुर।
-
April 23, 2025 6:04 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हैदराबाद का स्क्वॉड
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा, राहुल चाहर, अभिनव मनोहर, जयदेव उनादकट, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, कामेंदु मेंडिस, अथर्व ताइदे, सिमरजीत सिंह, स्मरण रविचंद्रन।