1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs PBKS: कूपर कोनोली की शतकीय पारी गई बेकार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 33 रनों से मुकाबला किया अपने नाम

SRH vs PBKS: कूपर कोनोली की शतकीय पारी गई बेकार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 33 रनों से मुकाबला किया अपने नाम

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले को 33 रनों से अपने नाम करने के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के काफी करीब पहुंच गए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद...- India TV Hindi
Image Source : AFP सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स

SRH vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 49वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसे हैदराबाद की टीम 33 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रनों का स्कोर बनाया है। हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन के बल्ले का कमाल देखने को मिला। क्लासेन ने इस मैच में जहां 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली तो वहीं ईशान किशन के बल्ले से 55 रनों की पारी देखने को मिली। पंजाब किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्युसन, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाक ने 1-1 विकेट हासिल किया।

पंजाब किंग्स की शुरुआत इस मैच में टारगेट का पीछा करते हुए काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने अपने दोनों ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह को 4 के स्कोर पर गंवा दिया था। वहीं इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी इस मैच में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से कूपर कोनोली ने एक छोर से पारी को संभाले रखा जिसमें उन्होंने रनों की गति को बरकरार रखने की कोशिश की लेकिन दूसरे छोर से उन्हें उम्मीद के अनुसार साथ नहीं मिला। कोनोली के बल्ले से इस मैच में 59 गेंदों में 107 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली लेकिन वह पंजाब किंग्स को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। पंजाब किंग्स इस मैच में 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 202 रनों का स्कोर ही बनाने में कामयाब हो सकी। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी में उनके कप्तान पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए तो वहीं नितीश कुमार रेड्डी, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद - अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

पंजाब किंग्स - प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, लॉकी फर्ग्युसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

यहां पर देखिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट

सनराइजर्स हैदराबाद - अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।

पंजाब किंग्स - प्रियांश आर्या, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान।

Latest Cricket News