1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs RR Head To Head: हैदराबाद के सामने राजस्थान की चुनौती, क्या बरकरार रख पाएगी अपना शानदार रिकॉर्ड?

SRH vs RR Head To Head: हैदराबाद के सामने राजस्थान की चुनौती, क्या बरकरार रख पाएगी अपना शानदार रिकॉर्ड?

SRH vs RR: आईपीएल 2026 सीजन में 21वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के प्रदर्शन में अभी तक इस सीजन जमीन-आसमान का अंतर देखने को मिला है।

SRH vs RR- India TV Hindi
Image Source : AFP सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमों के बीच में ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमों का अभी तक का प्रदर्शन देखा जाए तो उसमें बड़ा अंतर देखने को मिला है। पैट कमिंस की अनुपस्थिति में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभाल रहे ईशान किशन के नेतृत्व में टीम ने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं और उसमें से सिर्फ एक में ही जीत हासिल करने में कामयाब हो सके हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स को लेकर बात की जाए तो उन्होंने भी 4 मैच खेले हैं लेकिन चारों को जीतने में कामयाब रहे हैं, इसमें इस मैच के रोमांचक होने की भी पूरी उम्मीद की जा सकती है।

सनराइजर्स हैदराबाद का अब तक रहा है पलड़ा भारी

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो वह अब तक काफी बेहतर देखने को मिला है, जिसमें दोनों टीमों के बीच में अब तक 21 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 12 मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रही है, वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 9 मैच ही जीत सकी है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद टीम का अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें उनका दबदबा साफतौर पर देखने को मिला है। इसमें दोनों टीमों के बीच में हैदराबाद के स्टेडियम में कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 5 मैचों को जीतने में कामयाब रही है, तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम सिर्फ एक मैच ही जीत सकी है।

अभिषेक और वैभव पर रहेगी सभी की नजरें

इस मुकाबले में फैंस की सबसे ज्यादा नजरें 2 खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं, जिसमें एक नाम सनराइजर्स हैदराबाद टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जबकि दूसरा नाम राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का है। दोनों का फॉर्म अभी तक इस सीजन में काफी बेहतर देखने को मिला है, जिसमें इस मैच का परिणाम काफी कुछ इन दोनों के ही प्रदर्शन पर निर्भर रहने वाला है। हैदराबाद स्टेडियम की बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर दोनों के बल्ले का कमाल देखने मिल सकता है।

ये भी पढ़ें

मुंबई इंडियंस कहीं इसलिए तो नहीं हारी, कुंद पड़ी धार, चार मैच में शून्य विकेट

IPL Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी ने मारी बाजी, रजत पाटीदार की भी मजबूत दावेदारी

Latest Cricket News