1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया स्क्वॉड का ऐलान, टीम में हुए 6 बदलाव

पाकिस्तान सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया स्क्वॉड का ऐलान, टीम में हुए 6 बदलाव

श्रीलंका की क्रिकेट टीम 9 अक्टूबर से पाकिस्तान का दौरा करने जा रही है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

Kusal Mendis- India TV Hindi
Image Source : AP कुसल मेंडिस

श्रीलंका की क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर जा रही है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 T20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस दौरे के लिए 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है और कुसल मेंडिस को कप्तान बनाया गया है। वह पहले से टीम की कमान संभाल रहे हैं। यह सीरीज 9 अक्टूबर से शुरू होगी और आखिरी मुकाबला 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस टी20 सीरीज के सभी मुकाबले रावलपिंडी में खेले जाएंगे।

कुसल मेंडिस संभालेंगे बैटिंग का जिम्मा

पाकिस्तान दौरे के लिए चुनी गई श्रीलंका की टीम में बल्लेबाजी की मुख्य जिम्मेदारी कप्तान कुसल मेंडिस के हाथों में होगी। बैटिंग ग्रुप में उनके साथ कामिल मिशारा, सिनेत जयवर्धने, लाहिरू उदारा, सहन अराचिगे, कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका और चमिंदु विक्रमसिंघे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो बल्लेबाजी को और मजबूती देंगे। कप्तान कुसल मेंडिस इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड दौरे के तीन मैचों में उन्होंने कुल 198 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दूसरे वनडे मैच में 121 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी। यह इस फॉर्मेट में उनका अब तक का सबसे बेहतरीन स्कोर है।

एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगी टीम इंडिया

सहान अराचिगे, सिनेत जयवर्धने और विजयकांत व्यासकांत इस समय एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका की ओर से खेल रहे हैं। सेमीफाइनल में भारत से हारने के बाद अब श्रीलंका की टीम 3 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैदान में उतरेगी। वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। पाकिस्तान दौरे के लिए श्रीलंका के पास स्पिन गेंदबाजी में दुनित वेललागे, महेश तीक्षणा और व्यासकांत का विकल्प रहेगा, जबकि तेज गेंदबाजी का जिम्मा दुश्मांता चमीरा, बिनूरा फर्नांडो, नुवान तुषारा और ईशान मलिंगा संभालेंगे। हालांकि, चोटिल होने के कारण स्टार खिलाड़ी पथुम निसंका और वानिंदु हसरंगा इस दौरे पर टीम के साथ नहीं जा पाएंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड

कुसल मेंडिस (कप्तान), कामिल मिशारा, सिनेथ जयवर्धने, लाहिरू उदारा, सहान अराचिगे, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका, चामिंडू विक्रमसिंघे, दुनिथ वेल्लालेगे, महेश थीक्षाना, विजयकांत व्यासकांथ, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा और ईशान मलिंगा

यह भी पढ़ें

भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐतिहासिक कारनामा, चीन को हराकर 44 साल बाद जीता गोल्ड मेडल

युजवेंद्र चहल ने लिया बड़ा फैसला, फर्स्ट क्लास क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान

Latest Cricket News