A
Hindi News खेल क्रिकेट T20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका ने चली बड़ी चाल, टीम इंडिया के पूर्व कोच को अपने साथ जोड़ा

T20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका ने चली बड़ी चाल, टीम इंडिया के पूर्व कोच को अपने साथ जोड़ा

T20 वर्ल्ड कप 2026 अगले साल फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम ने बड़ा ऐलान किया है।

R SridharA- India TV Hindi Image Source : PTI टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर

क्रिकेट फैंस T20 वर्ल्ड कप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत और श्रीलंका में T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट से पहले श्रीलंका ने बड़ा कदम उठाया है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने अपने नए फील्डिंग कोच का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट ने भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। श्रीधर की यह नियुक्ति ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के तक के लिए की गई है। उनकी भूमिका 11 दिसंबर 2025 से 10 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी।

टीम इंडिया को दे चुके हैं कोचिंग

BCCI लेवल-3 क्वालिफाइड कोच आर. श्रीधर इससे पहले 2014 से 2021 तक भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 300 से अधिक इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम के साथ काम किया और टीम की फील्डिंग को विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आर. श्रीधर अब श्रीलंका टीम की फील्डिंग स्तर को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वह पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले आगामी दौरों के दौरान खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे, जिसके बाद टीम को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार करेंगे।

श्रीधर लंका की फील्डिंग में लाएंगे नई धार 

श्रीलंका क्रिकेट से जुड़ने पर आर. श्रीधर ने कहा कि श्रीलंकाई खिलाड़ी हमेशा से स्वाभाविक प्रतिभा, जुझारूपन और सामूहिक भावना के प्रतीक रहे हैं। उनकी भूमिका किसी सिस्टम को थोपने की नहीं है, बल्कि ऐसा माहौल बनाने की है, जहां फील्डिंग में एथलेटिसिज्म और जागरूकता विकसित हो सके। श्रीधर श्रीलंका क्रिकेट सेटअप के लिए कोई नया नाम नहीं हैं। इसी साल की शुरुआत में उन्होंने नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में 10 दिनों का विशेष फील्डिंग प्रोग्राम भी आयोजित किया था। श्रीलंका क्रिकेट को उम्मीद है कि आर. श्रीधर के अनुभव और मार्गदर्शन से टीम की फील्डिंग में नई धार आएगी, जो आगामी T20 वर्ल्ड कप में टीम के प्रदर्शन को मजबूती देगी।

श्रीधर के पास कोचिंग का अपार अनुभव 

गौरतलब है कि आर. श्रीधर का पूरा नाम रामकृष्णन श्रीधर है और वह फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रह चुके हैं। उन्होंने 1989/90 से 2000/01 तक घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 35 फर्स्ट क्लास और 15 लिस्ट ए मैच खेले। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद 2001 में उन्होंने क्रिकेट कोचिंग में कदम रखा। वह टीम इंडिया के साथ-साथ भारतीय अंडर-19 टीम को भी कोचिंग दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

इस खिलाड़ी ने क्रिकेट छोड़ने का बना लिया था मन, अब ऑक्शन में 14.2 करोड़ लेकर मचाई सनसनी

टीम को लगा तगड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज तीसरे टेस्ट से बाहर, 38 साल के खिलाड़ी की प्लेइंग 11 में एंट्री

Latest Cricket News