भारत और श्रीलंका की ए टीमों के बीच में दांबुला के मैदान पर खेले गए 21 जून को वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले को टीम इंडिया 66 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही और ट्रॉफी को भी जीत लिया। इस फाइनल मैच में सभी की नजरें टीम इंडिया के 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर थी जिनका बल्ला इस वनडे ट्राई सीरीज के लीग स्टेज में खामोश देखने को मिला था। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का धमाल फाइनल मुकाबले में देखने को मिला जिसमें उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रनों की बेहतरीन पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 10 चौके और 8 छक्के देखने को मिले। वहीं वैभव ने अपनी इस पारी में अर्धशतक सिर्फ 11 गेंदों में पूरा कर लिया जिसके दम पर वह लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। वहीं वैभव ने जब इस मुकाबले में अपनी फिफ्टी को पूरा किया था तो उसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी उनको बधाई देते हुए नजर आए।
पिछले मैच में हुई थी लड़ाई, अब दी फिफ्टी पर बधाई
श्रीलंकाई-ए टीम के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में जब भारतीय टीम को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था तो उस मैच के खत्म होने के बाद कुछ श्रीलंकाई प्लेयर्स की वैभव सूर्यवंशी के कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई थी। इसको लेकर काफी हल्ला भी मचा था जिसमें मैच रेफरी ने श्रीलंकाई प्लेयर्स पर जुर्माना भी लगाया था। वहीं इसके चलते फाइनल मुकाबले को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई थी। वैभव सूर्यवंशी ने जहां इस मैच में अपनी पारी से सभी को चुप करा दिया तो वहीं जब 11 गेंदों में उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की तो श्रीलंकाई ए टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने उनकी पीठ को थपथपाते हुए बधाई भी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अब आयरलैंड दौरे पर सभी को वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में जिस तरह से अपने बल्ले का कमाल दिखाते हुए सर्वाधिक रनों के साथ सीजन का अंत किया उसके दम पर वह टीम इंडिया में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। ट्राई सीरीज के खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को भारतीय सीनियर टीम के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में चुना गया है। ऐसे में अब सभी वैभव के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें आयरलैंड के खिलाफ होने वाली 26 जून से होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज में मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती, हेड टू हेड में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
पिछली IND vs ENG ODI सीरीज से इतनी बदल गई टीम इंडिया, 6 धुरंधर हो गए बाहर
Latest Cricket News