A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच होगी वनडे सीरीज, भारत में कब और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच होगी वनडे सीरीज, भारत में कब और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

एशिया कप 2025 से पहले श्रीलंका की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स की सीरीज खेलेगी। ताकि आगामी टूर्नामेंट के लिए उसकी तैयारी बढ़िया हो सके।

sri lanak cricket team- India TV Hindi
Image Source : GETTY श्रीलंकाई क्रिकेट टीम

Sri Lanka vs Zimbabwe: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ दो वनडे मैचों की सीरीज और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 29 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास स्टार प्लेयर्स की फौज है, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देते हैं।

फैनकोड ऐप पर देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग

श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच पहले वनडे मैच का लाइव भारत में किसी भी चैनल पर प्रसारण नहीं किया जाएगा। हां फैंस लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त जरूर उठा सकते हैं। पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड ऐप पर आएगी। जिन फैंस के पास स्मार्ट टीवी है। वह टीवी पर फोनकोड लगाकर इस मुकाबले का आन्नद ले सकते हैं। इसके अलावा फैंस फोन भी ऐप डाउनलोड करके मैच देख सकते हैं।

चरित असलंका हैं श्रीलंकाई टीम के कप्तान

श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1: 00 बजे से शुरू होगा। वहीं इस मैच का टॉस आधे पहले होगा। जिम्बाब्वे टीम के कप्तान क्रेग इर्विन हैं। वहीं लंकाई टीम की कमान चरित असलंका के हाथों में है।

ऐसा है दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच अभी तक वनडे क्रिकेट में कुल 64 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 49 में श्रीलंका ने जीत दर्ज की है और 12 में जिम्बाब्वे की टीम ने बाजी मारी है। जबकि तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

जिम्बाब्वे की टीम: बेन कुरेन, ब्रायन बेनेट, क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रेंडन टेलर, सिकंदर रजा, सीन विलियम्स, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, जॉनाथन कैंपबेल, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, ट्रेवर ग्वांडू, न्यूमैन न्यामुरी, अर्नेस्ट मासुकु।

श्रीलंकाई टीम: पथुम निसांका, नुवानिदु फर्नांडो, पवन रथनायके, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, मिलन प्रियनाथ रथनायके, सदीरा समाराविक्रमा, निशान मदुश्का, डुनिथ वेलालेज, जेनिथ लियानागे, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, जेफरी वेंडरसे।

यह भी पढ़ें:

देवदत्त पड्डीक्कल की टीम का टूटा खिताब का सपना, श्रेयस गोपाल की टीम ने मारी बाजी

21 साल के बल्लेबाज ने डबल सेंचुरी जड़कर मचाया तहलका, गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया

Latest Cricket News